लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हल्द्वानी जनसभा शुद्धिकरण विवाद:सचिवालय कूच के दौरान बैरिकेडिंग पर चढ़े गोदियाल; हरक सिंह की बिगड़ी तबीयत – Congress Protest In Dehradun Haldwani Controversy Ganesh Godiyal Leads Secretariat March Harak Singh Falls Ill

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा के बाद हुए शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर सचिवालय कूच किया।

सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाए जाने के बाद गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेस ने ‘शुद्धिकरण’ के लिए जिम्मेदार दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई।

कांग्रेस का आक्रोश, दून में कई जगह शिकायतें

हल्द्वानी में आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण के मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देहरादून में विभिन्न स्तरों पर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस से जुड़े प्रतिनिधिमंडलों ने रायपुर थाना, नेहरू कॉलोनी थाना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजबपुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचकर ज्ञापन दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी राष्ट्रीय नेता के कार्यक्रम स्थल के मंच का कथित रूप से शुद्धिकरण किया जाना सामाजिक सद्भाव, समानता और संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने घटना से जुड़े वीडियो, फोटो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर थाने में भी तहरीर दी। पीसीसी सदस्य एवं प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की।

ये भी पढ़ें…दुष्कर्मकांड पर भड़का जनआक्रोश: लोगों ने होटल में की तोड़फोड़; पुलिस बल मौजूद, काले कारोबार की खुली परतें

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना के तीन सप्ताह बाद भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी क्रम में नगर निगम पार्षद आयुष गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुरेंद्र कुमार घेयल ने भी एसएसपी को पत्र सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाकिस्तान टीम में हाहाकार:मिस्बाह उल हक ने चयनकर्ता पद से दिया इस्तीफा, क्या पीसीबी का फैसला नहीं आया रास? – Misbah-ul-haq Offered His Resignation From The Pakistan Men’s National Selection Committee Amid Test Shake-up

पश्चिम बंगाल:घर के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं ममता बनर्जी की भतीजी; आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस – Tmc Supremo Mamata Banerjee Niece Found Hanging In Her Room Suspected Suicide Police Investigating

स्वाइन फ्लू:दिल्ली में एच1एन1 के मामले 3000 पार, डॉक्टर बोले- कोरोना जैसी टेंशन तो कोरोना जैसे उपाय भी जरूरी – Delhi H1n1 Cases Latest News Update Why Corona Like Precautions Is Required To Break The Chain

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए टीम घोषित:हैंड्सकॉम्ब-कोंस्टास को मौका; कप्तान के नाम का क्यों नहीं हुआ एलान? – Australia A Team Announced For India Tour, Matches Full Schedule And Dates And Full Team See Here

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 25 Know Total Earning Of Film That Based On Neem Karoli Baba – Entertainment News: Amar Ujala

बिहार का मौसम:पटना, भागलपुर समेत कई जिलों बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए कहां-कितनी बारिश हुई? – Bihar Weather Alert Issued For Rain And Lightning In Several Districts Including Patna And Bhagalpur Rainfall

Leave a Comment