लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमूल-मदर डेयरी के बाद अब पंजाब की इस कंपनी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, अब कितने का मिलेगा 1 लीटर मिल्क?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Verka Milk Price Hike: देश में लगातार पेट्रोल- डीजल के दाम और गैस की कीमतों के बढ़ने का असर अब तक आम आदमी की जेब पर पड़ रहा था. वहीं अब डेयरी इंडस्ट्री की तरफ से भी लोगों को बड़ा झटका लगा है. लगातार कई बड़ी दूध कंपनियों ने अपने एक लीटर दूध में 2 रुपये का इजाफा किया है. इससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. इसी कड़ी में अब पंजाब की कंपनी वेरका का नाम भी जुड़ गया है.

वेरका ने बढ़ाए दूध के दाम

अमूल और मदर डेयरी के बाद अब पंजाब की कोऑपरेटिव मिल्क कंपनी वेरका ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. वेरका ने 1 लीटर दूध पर 2 रुपये की वृद्धि की है. दूध की ये नई दरें कल यानी 14 मई 2026 से लागू हो जाएंगी. कल सुबह से ही दूध के दाम एक लीटर पर दो रुपये और आधा लीटर पर एक रुपये बढ़ जाएंगे.

कितने रुपये का मिलेगा दूध?

कल सुबह यानी 14 मई की सुबह से वेरका के फुल क्रीम दूध का आधा लीटर पैकेट अब 35 रुपए का नहीं बल्कि 36 रुपये का मिलेगा. जबकि स्टैंडर्ड दूध आधा लीटर की कीमत 32 रुपए से बढ़ाकर 33 रुपये की जा रही है. दूध की अन्य कैटेगरीज में भी एक रुपया आधा लीटर और दो रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई है. इसके अलावा कंपनी ने बड़े पैक वाले दूध की कीमतों में भी बदलाव किया है. अब 1.5 लीटर फुल क्रीम दूध 106 रुपये में मिलेगा, जबकि स्टैंडर्ड दूध की कीमत 96 रुपये होगी.

छोटे पैक में नहीं कोई बदलाव

हालांकि, 200 ml और 350 ml के छोटे पैकेट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं, 6 लीटर वाले बड़े पैक की कीमत भी पहले जैसी ही रहेगी. कंपनी ने ये भी साफ किया है कि कल सुबह से ही कीमतें बढ़ जाएंगी. हो सकता है कि कुछ पैकेट पर पुराने दाम ही छपे हुए हों, लेकिन कीमत नई दरों के हिसाब से ही ली जाएगी.

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वैश्विक संकट के बीच PM मोदी के ईंधन बचत अपील पर जानें क्या है महिलाओं का रिएक्शन, क्यों रद्द हो रहीं डेस्टिनेशन वेटिंग

इंतजार करें या अभी खरीदें? सोने-चांदी में इन्वेस्ट को लेकर निवेशकों के मन में उलझन, कौन सा शेयर है बेस्ट?

Amul Price Hike: महंगाई का झटका! देशभर में कल से अमूल दूध के बढ़ जाएंगे दाम, 2 रुपये बढ़ाने का फैसला

Gold Price: सोना महंगा-खरीदार कम, फिर भी कीमत क्यों नहीं गिर रही? इन 4 वजहों से समझ आएगी बात

क्या पाकिस्तान में भी सोना और पेट्रोल- डीजल नहीं खरीद पा रहे लोग, जानें ईरान युद्ध संकट से कैसे निपट रहा है पाक

Mother Dairy Milk Price: अमूल के बाद मदर डेयरी ने इन 6 प्रोडक्ट्स के बढ़ा दिए दाम, यहां देखें रेट लिस्ट, कितनी बढ़ी कीमत?

Leave a Comment