ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले राजधानी दिल्ली के लग्जरी होटल बाजार में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. अंतरराष्ट्रीय मेहमानों और प्रतिनिधियों की बढ़ती मांग के कारण कई बड़े होटलों में कमरे काफी तेजी से बुक हो रहे हैं. हालात यह हैं कि कई लग्जरी होटल पूरी तरह फूल हो चुके हैं, वहीं जिन होटलों में कमरे मौजूद है, वहां किराया कई गुना तक बढ़ा दिया गया है.
दिल्ली के बड़े होटलों में कमरों की कमी
11 से 13 सितंबर के बीच होने वाले इस बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन को देखते हुए दिल्ली के कई प्रमुख लग्जरी होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है. खासतौर पर इसका असर लग्जरी होटल में दिखाई दे रहा है, जहां कई जगहों पर कमरे मौजूद नहीं हैं या फिर बहुत ज्यादा वे कमरे बहुत ज्यादा कीमत में मिल रहे हैं.
भारत से बार-बार पेट्रोल क्यों मांग रहा रूस? मंगवाना पड़ा 10 लाख बैरल तेल
बुकिंग प्लेटफॉर्म की जांच के मुताबिक, नई दिल्ली का ताज महल, ताज पैलेस और लीला पैलेस जैसे कई बड़े होटलों में इन तारीखों के लिए कमरे नहीं मिल रहे हैं. वहीं ओबेरॉय होटल में भी कई दिनों के लिए बुकिंग पूरी हो चुकी है. खासकर आईटीसी मौर्या और शांगरी-ला इरोस जैसे होटलों में मौजूदा कमरों के लिए काफी ज्यादा कीमतें वसूली जा रही हैं.
BRICS समिट से क्यों बढ़ी होटल कमरों की डिमांड?
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दो दिन का आयोजन है, लेकिन इसका असर कई दिनों तक देखने को मिल रहा है. दरअसल, विदेशी प्रतिनिधि, अधिकारी और कई अन्य मेहमान इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहले ही दिल्ली पहुंच रहे हैं और कई लोग अपना ठहराव बढ़ा रहे है. यही वजह है कि नई दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में होटल कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है.
आम यात्रियों पर क्या पड़ेगा असर?
दरअसल, इन दिनों दिल्ली की यात्रा की प्लानिंग कर रहे पर्यटकों और कारोबारियों को अब होटल के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि होटल में कमरे मौजूद न होने के कारण कई लोगों को मुख्य इलाकों से दूर होटल तलाशने भी पड़ सकते हैं. ऐसे में कुछ यात्री अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं या बजट होटल का ऑप्शन चुन सकते हैं.
क्या भाई तोहफे में बहन को दे सकता है प्रॉपर्टी? जानें गिफ्ट डीड के नियम
