लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका में फिर गोलीबारी:साउथ कैरोलिना के पार्क में फायरिंग; एक पुलिस अधिकारी की मौत, दूसरा घायल – Us Shooting In South Karolina Park Policeman Died Another Injured

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के साउथ कैरोलिना राज्य के कोलंबिया शहर में एक पार्क में हुई फायरिंग में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा अधिकारी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर की भी मौत हो गई है। कोलंबिया पुलिस विभाग के प्रमुख डब्ल्यूएच स्किप होलब्रुक ने इस घटना की पुष्टि की। होलब्रुक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह घटना शहर के हेजलवुड रोड स्थित साउथईस्ट पार्क में हुई। दो पुलिस अधिकारी घरेलू विवाद की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंचे थे, तभी गोलीबारी हो गई।

पुलिस ने क्या बताया

कोलंबिया पुलिस विभाग के अनुसार, 29 वर्षीय क्रिस डीलोंग ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मारे गए। इसके अलावा, दूसरे अधिकारी डेविड डाइमॉक भी गोली लगने से घायल हो गए। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई गई है। शनिवार शाम आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में होलब्रुक ने कहा, ‘हम ऐसी दुखद परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं जिसकी शायद कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।’ पुलिस ने बताया कि स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12 बजे तक घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया था। जांच जारी रहने के कारण कानून-व्यवस्था एजेंसियों ने लोगों से उस इलाके से दूर रहने की अपील की।

इससे पहले 1974 में गई थी पुलिसकर्मी की जान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलंबिया में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद होने वाले आखिरी पुलिस अधिकारी लेफ्टिनेंट फिलिप जॉर्ज श्लाटेरेर थे, जिनकी 25 जुलाई 1974 को मौत हुई थी। यानी इसके बाद 50 साल से भी अधिक समय तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया था। इस महीने की शुरुआत में भी अमेरिका के केंटकी राज्य के लेक्सिंगटन शहर में एक पार्क में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य लोग घायल हुए थे।

केंटकी में पांच लोगों को लगी थी गोली

लेक्सिंगटन पुलिस प्रमुख लॉरेंस वेदर्स के अनुसार, यह घटना शहर के डाउनटाउन इलाके में स्थित चार्ल्स यंग पार्क में हुई, जहां कुल पांच लोगों को गोली लगी थी। घायलों में एक चार साल का बच्चा, एक 14 साल का किशोर और दो वयस्क शामिल थे। वेदर्स ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी चोटें जानलेवा नहीं थीं। जांच जारी रहने के दौरान डाउनटाउन लेक्सिंगटन में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और आसपास की कई सड़कों को बंद कर दिया गया था। एक अन्य अलग घटना में, वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए पूरे कैंपस को लॉकडाउन कर दिया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नीट पीजी:बिजली फॉल्ट से समय पर शुरू नहीं हुआ पेपर, पांच सितंबर को होगी पुनर्परीक्षा, एनबीईएमएस ने दिया जवाब – Nta: Neet Pg Paper Delayed Due To Power Fault, Candidates Wait At Jaipur Exam Centre

उत्तराखंड:सीमांत दारमा वैली का 58 फीसदी इलाका भूस्खलन के मुहाने पर, वाडिया संस्थान के अध्ययन में हुआ खुलासा – Uttarakhand: 58 Percent Of The Border-region Darma Valley Is On The Verge Of Landslides, Reveals Wadia Institu

सनी देओल की झोली में आई नई फिल्म, राजकुमार संतोषी हो सकते हैं निर्देशक; ‘घातक’ से है खास कनेक्शन – Sunny Deol New Film Annouce Ghatak Ghus Ke Maarega Rajkumar Santoshi Will Direct To Project

मन की बात लाइव:पीएम मोदी ने सूर्यपथ तिरंगा अभियान का किया जिक्र, ड्रग्स के खिलाफ जागरुकता का दिया संदेश – Pm Modi Mann Ki Baat Live Updates Prime Minister Narendra Modi Address Nation Broadcast 137th Episode

मणिपुर में फिर हिंसा:नोनी में उग्रवादी गुटों के बीच गोलीबारी, एक की मौत और छह घायल; थौबल में ग्रेनेड धमाका – Manipur Violence: Several Militant Killed In Factional Gunfight In Noney, Grenade Blast At Thoubal Oil Pump

हिमाचल प्रदेश:कालका-शिमला रेललाइन पर मंडराया बड़ा खतरा, कोटी-गुम्मन के बीच मिट्टी बही; सभी 10 ट्रेनें रद्द – Kalka Shimla Railway Track Koti Gumman Bridge Train Cancelled

Leave a Comment