भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) जापान में सुविधाओं से संतुष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि इसी कारण बीसीसीआई एशियाई खेलों के लिए भारत की ‘बी’ भेजने पर विचार कर रहा है। एशियाई खेलों की शुरुआत जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से होगी। पुरुषों का क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से तीन अक्तूबर तक, जबकि महिलाओं का टूर्नामेंट 17 सितंबर से 22 सितंबर के बीच आयोजित किया जाना है।