लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कृति सेनन के विज्ञापन विवाद पर सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वह अकाउंट मेरा नहीं है

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


सिंगर सोनू निगम ने अभिनेत्री कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन को लेकर चल रहे विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि मीडिया जो दिखा रहा है, वह गलत है. दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट में इस विवाद पर लंबा पोस्ट सोनू निगम के नाम शेयर किया गया था. सिंगर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर साफ किया कि वो अकाउंट उनका नहीं है.

सोनू निगम ने दी सफाई
सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘यह मैं नहीं हूं और मैंने ऐसा कुछ भी नहीं लिखा था.’ बता दें कि अभिनेत्री कृति सेनन के विज्ञापन विवाद पर प्रतिक्रिया देने वाला पोस्ट सोनू निगम के नाम वाले एक ‘एक्स’ अकाउंट से शेयर किया गया था.

सोनू निगम के नाम से शेयर हुआ पोस्ट

पोस्ट में लिखा था, “विवाद किसी भी तरह से इस बात पर नहीं है कि एक महिला क्या पहनती है. समस्या पाखंड और हिंदू त्योहारों पर उनकी परंपराओं के जरिए लोगों को प्रभावित करने की तरीकों में है. ऐसा नहीं है कि कृति सेनन ने पहली बार कुछ ऐसा पहना है, जिससे विवाद खड़ा हो गया.”

ये भी पढ़ेंः ‘टॉक्सिक’ की बंपर ओपनिंग तय, साढ़े 10 बजे तक 101 करोड़ के हुई पार

सोनू निगम के फैंस ने सिंगर के कमेंट सेक्शन में बताया कि यह अकाउंट सोनू निगम नाम के किसी दूसरे व्यक्ति का है, जबकि सिंगर ने कई बार साफ किया है कि वह एक्स पर नहीं हैं.

प्राजक्ता शुकरे ने उठाए सवाल

सिंगर प्राजक्ता शुकरे ने भी सोनू निगम की सफाई पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कमेंट में लिखा, “सोनू कई सालों से साफ तौर पर कह रहे हैं कि वह एक्स पर नहीं हैं और यह अकाउंट उनका नहीं है. फिर भी यह अकाउंट उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा है और ऐसे निजी विचार शेयर कर रहा है जैसे कि वह उन्हीं की तरफ से आ रहे हों.

यह इस बात पर नहीं है कि कोई उन विचारों से सहमत है या नहीं. यह पहचान और जवाबदेही की बात है. एक्स के अपने नियम भ्रामक प्रतिरूपण को रोकते हैं. फिर भी इसे जारी क्यों रहने दिया जा रहा है? इसे अभी तक हटाया क्यों नहीं गया?”

उन्होंने आगे कहा, “और मीडिया के लिए भी एक सवाल आप सोनू निगम जैसे दिग्गज के नाम पर बयान और राय बिना पुष्टि किए कैसे प्रकाशित कर सकते हैं. जब कलाकार ने खुद बार-बार साफ किया है कि वह एक्स पर नहीं हैं, तो क्या एक जिम्मेदार मीडिया हाउस को किसी प्रतिरूपण करने वाले को मंच देने से पहले सबसे पहले यही जांच नहीं करनी चाहिए. एक फर्जी अकाउंट जो चाहे पोस्ट कर सकता है, लेकिन मीडिया का इसे एक दिग्गज के नाम से आगे बढ़ाना बिल्कुल गलत है.”

कृति सेनन के विज्ञापन पर विवाद

यह विवाद कृति सेनन वाली एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर हुए विरोध के बीच सामने आया है. कृति के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने इस कैंपेन की आलोचना की थी. 

कृति रक्षाबंधन मनाते हुए ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहने नजर आई थीं. कुछ यूजर्स ने रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर आधारित विज्ञापन के लिए इस तरह के आउटफिट को अनुचित बताकर इसकी आलोचना की थी. बाद में कृति ने इस आलोचना पर जवाब देते हुए अपने आउटफिट और कैंपेन दोनों का बचाव किया था.

ये भी पढ़ेंः ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस: ‘टॉक्सिक’ बनी तूफान, 5 बजे तक बनीं 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment