हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली ने मंगलवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. 77 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया. उनके निधन से उनकी वाइफ और दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी गहरे सदमे में हैं. पति को अंतिम विदाई दते वक्त अरुणा फूट-फूट कर रोने लगी थीं. इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर अरुणा और कुकू की लव स्टोरी कैसी रही है?
‘कोहराम’ के सेट पर हुई थी मुलाकात
लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने बताया था कि कुकू और उनके पहली मुलाकात फिल्म ‘कोहराम’ के सेट पर हुई थी. जहां अक्सर दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोक झोंक होती रहती थीं. क्योंकि अरुणा, कुकू द्वारा अरेंज किए जाने वाले अपने शूटिंग शेड्यूल को लेकर परेशान रहती थीं. शुरुआत में दोनों एक दूसरे को पसंद भी नहीं करते थे.
ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से सलमान खान तक, अपने पेट डॉग्स पर जान छिड़कते हैं ये सितारे
पहले से शादीशुदा थे कुकू कोहली
समय के साथ अरुणा ईरानी और कुकू कोहली का रिश्ता बदल गया था. एक्ट्रेस फ़िल्ममेकर को पसंद करने लगी थीं. हालांकि उन्हें इस बात की भनक नहीं थी कि कुकू पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. कुकू की पहली शादी रीता कोहली से हुई थी. रीता भी अब इस दुनिया में नहीं है. अरुणा को ये बात बाद में पता चली थी कि कुकू पहले से शादीशुदा हैं. अरुणा और कुकू ने इस वजह से गुपचुप शादी रचाई थी और लंबे वक्त तक शादी की बात छुपाए रखी. ANI को दिए इंटरव्यू में अरुणा ने कहा था कि कोई नहीं जानता था कि मेरी शादी हो चुकी है. कुकू और अरुणा ने साल 1990 में शादी की थी.

‘होम ब्रेकर’ होने के आरोपों पर कही थी ये बात
जब बाद में लोगों को कुकू और अरुणा की शादी के बारे में पता चला था तो एक्ट्रेस पर ‘होम ब्रेकर’ होने के आरोप लगे थे. हालांकि उन्होंने कहा था, ‘कुकू के साथ मेरा रिश्ता किसी को दुख देने के लिए नहीं रहा. पत्नियां अक्सर दूसरी औरत को गलत ठहराती हैं. आपको खुश रखने की जिम्मेदारी आपके हस्बैंड की है. उनसे (कुकू) पूछिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? आपको उनसे बात करनी चाहिए. कुछ बातें ऐसी होती हैं जो सिर्फ पुरुष या महिला ही समझ सकती हैं कि रिश्ते में तीसरा व्यक्ति क्यों आता है?’
ये भी पढ़ें: शादी के पहले साल में नागा चैतन्य से क्यों दूर रही थीं शोभिता? चौंकाने वाली है वजह
कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सेलेब्स
‘फूल और कांटे’, ‘सुहाग’, ‘हकीकत’ और ‘अनाड़ी नंबर 1’ जैसी फिल्मों के लिए चर्चा में रहे कुकू कोहली ने फूल और कांटे से अजय देवगन जैसे सुपरस्टार को बॉलीवुड में लॉन्च किया था. बुधवार को वो पंचतत्व में विलीन हो गए. उनके अंतिम संस्कार में विकी कौशल, कैटरीना कैफ, जावेद अख्तर, गजेंद्र चौहान, रोहित शेट्टी, शबाना आजमी, रजा मुराद सहित कई सेलेब्स पहुंचे थे.




