{“_id”:”6a8fa2beb9d04d4cb103d10b”,”slug”:”umar-abdullah-cabinet-buzz-over-omar-cabinet-expansion-offers-deal-to-congress-again-2026-08-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”उमर कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट: नेकां का दांव, कांग्रेस को फिर ऑफर, अधिकतम बनाए जा सकते हैं इतने मंत्री”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Umar abdullah Cabinet
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को एक बार फिर सरकार में शामिल होने का न्योता दिया है।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, नेकां ने हाल ही में कांग्रेस को मंत्रिमंडल में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। इसे लेकर नेकां नेतृत्व ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के जम्मू-कश्मीर प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन से चर्चा की है।
हुसैन ने हाईकमान से परामर्श के बाद जवाब देने की बात कही है। उन्होंने हालिया जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस के साथ भी इस मुद्दे पर चर्चा की है। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के एक सदस्य ने भी नेकां के ऑफर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला पार्टी के विचाराधीन है और हाईकमान ही अंतिम निर्णय लेगा।


