लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘आ बैल मुझे मार’:बाबा रामदेव, राहुल गांधी और कृति सेनन पर कंगना रनौत का पलटवार; क्या-क्या बोलीं? – Aa Bail Mujhe Maar Kangana Ranaut On Baba Ramdev Rahul Gandhi Kriti Sanon And Others

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अभिनेत्री कृति सेनन, योगगुरू बाबा रामदेव और आशुतोष राणा के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। डीडी न्यूज पर एक साक्षात्कार के दौरान उनसे पूछा गया कि वह अपने काम से मतलब क्यों नहीं रखतीं। इस पर कंगना ने कहा कि इन सबका फॉर्मूला ही ‘आ बैल मुझे मार’ वाला है।

कृति सेनन के कपड़ों वाले बयान पर बोलीं कंगना

कंगना से पूछा गया कि कृति सेनन ने कहा है कि लड़कियां क्या पहनेंगी और क्या नहीं पहनेंगी, यह कब तक चलेगा? इस पर कंगना ने कृति के बयान पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कृति का जो बयान आया है, उससे लगता है कि इतनी बेवकूफी भरी सोच कैसे हो सकती है। कंगना ने कहा कि आप एक सार्वजनिक विज्ञापन के लिए शूट कर रही हैं। वह ऐसी चीज के लिए है, जिसे लोग पहनते हैं। वह गहने से जुड़ा विज्ञापन है। ऐसे में आप हमें ज्ञान दे रहे हैं कि हम क्या पहनते हैं, यह मायने नहीं रखता।

ये भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: विज्ञापन पर विवाद नया नहीं, कृति से पहले आमिर-आलिया से कियारा तक आए निशाने पर, कब-क्यों हुआ बवाल?

इसके बाद जब कंगना से पूछा गया कि राहुल गांधी का कृति सेनन से क्या लेना-देना है? इस पर उन्होंने राहुल गांधी की सोच पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी सोच में बहुत उलझे हुए हैं। कंगना ने कहा कि तीन-तीन साल की बच्चियां जब बुर्का पहनती हैं, तब उन्हें पितृसत्ता नहीं दिखाई देती। उन्होंने कहा कि उस बच्ची को तो यह भी पता नहीं होता कि बुर्का क्या होता है।

रक्षाबंधन को लेकर भी राहुल गांधी पर निशाना

कंगना ने कहा कि जब हम रक्षाबंधन की बात कर रहे हैं, तो राहुल गांधी के बयान में रक्षाबंधन शब्द क्यों नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी एक ही पहचान है। वह हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी हैं। उनका इसके अलावा कोई धर्म नहीं है।

उनसे पूछा गया कि रामदेव जैसे लोग भी सनातनी हैं। फिर वह आपके विरोध में कब से आ गए? इस पर कंगना ने कहा कि बाबा रामदेव से पूछा गया था कि वह कंगना के बारे में क्या सोचते हैं। उसने प्रदर्शनकारियों को ‘गटरछाप’ कहा, तो बाबा रामदेव ने कहा था कि उन्होंने कंगना का बचपन देखा है और उन्हें पता है कि उसका बचपन कैसा था, कैसी जवानी थी।  तो बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके हुए थे क्या? उन्होंने देखा क्या था? 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजधानी में मनमानी:रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ महंगा, त्योहार के कारण यात्रियों की बेरहमी से काटी जा रही है जेब – Traveling Home For Raksha Bandhan Has Become Expensive; Passengers Are Being Fleeced Due To The Festival.

जयशंकर से यूक्रेनी विदेश मंत्री की बात:काला सागर की स्थिति पर चर्चा, जहाजों की सुरक्षा पर क्या बोले? – Jaishankar Ukrainian Foreign Minister Black Sea Trade Shipping Security

ठग सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार:सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर किया था फोन, धमकी दी’, आज तीस हजारी अदालत सुनाएगी सजा – Tis Hazari Court Convicts Sukesh Chandrashekhar

दिल्ली में हत्या:तिलक नगर में चाकू से गोदकर ले ली युवती की जान, वारदात के समय अकेली थी घर में; आरोपी फरार – Murder In Delhi: Young Woman Stabbed To Death In Tilak Nagar

दुर्गा पूजा पर दार्जिलिंग टॉय ट्रेन का रोमांच:पर्यटकों के लिए छह नई जॉयराइड सेवाएं, आज ही बुक करें टिकट – Darjeeling Himalayan Railway Special Joyride Trains Durga Puja

यूपी:हरियाणा के सिंगर अंकित बालियान की शामली में गोलियों से भूनकर हत्या, चार हमलावरों ने की वारदात – Up: Haryana Singer Ankit Balian Shot Dead In Shamli; Four Assailants Carried Out The Attack.

Leave a Comment