लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चीनी-प्याज के बाद अब दाल भी महंगी, उड़द से अरहर तक के बढ़े रेट; देखें नई कीमत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • देशभर में दालों की कीमतें बढ़ीं, उड़द दाल 15% महंगी हुई.
  • थोक मंडियों में उड़द दाल ₹10,238 प्रति क्विंटल तक पहुंची.
  • अरहर दाल के थोक दाम 19% बढ़कर ₹9,050 प्रति क्विंटल हुए.
  • खुदरा बाजार में उड़द, अरहर दाल ₹120-160 प्रति किलो बिक रही है.

Pulses Price Hike News: देशभर में जिस तेजी के साथ खाने-पीने के चीजों की कीमतें बढ़ रही हैं, उसने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है. चीन से लेकर प्याज और खाने पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल के साथ-साथ अब दालें भी महंगी होने लगी हैं. ऐसे में मिडिल क्लास की रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है. त्योहारी सीजन में खाने-पीने की चीजों की महंगाई को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं. 

उड़द दाल की बढ़ी कीमत

कल यानी कि रविवार, 23 अगस्त को थोक मंडियों में साबुत उड़द (Black Gram) की कीमतों में महज एक ही दिन में 15.29% का बड़ा उछाल आया है. इसके चलते अब इसका औसत थोक भाव 10,238 प्रति क्विंटल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. कुछ मंडियों में कीमतें 13,000 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज की गई हैं. थोक मंडियों में आए इस 15.29% के उछाल का सीधा असर आपके नजदीकी किराना स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर पैकेज्ड दालों के रेट पर भी पड़ा है.

स्थानीय खुदरा बाजारों में खुली उड़द दाल (साबुत/धुली) की कीमत आज 120-150 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है. वहीं, अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर पैकेज्ड दाल की कीमत भी बढ़ी है. Dinesh Flour Mills (उड़द साबुत) के 1 किलो का पैकेट 175 रुपये में उपलब्ध है. वहीं, Tata Sampann (ऑर्गेनिक अनपॉलिश्ड उड़द) के 500 ग्राम के पैकेट की कीमत ऑनलाइन स्टोर्स पर करीब 116-125 रुपये के बीच चल रही है. 

अरहर भी हुई महंगी

कल 23 अगस्त को थोक मंडियों में अरहर दाल की कीमत भी 19.51% बढ़ी है. इसके चलते अरहर का औसत थोक भाव बढ़कर 9,050 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. कहीं-कहीं रेट 13,000 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं. इसके मद्देनजर आपके नजदीकी किराना स्टोर्स और सुपरमार्केट्स में खुली अरहर दाल के भाव 140-160 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं. वहीं, पैकेज्ड अरहर दाल की कीमत 175 से 195 रुपये के बीच चल रही है. 

मसूर के भी उछले भाव 

आज 24 अगस्त 2026 को प्रमुख थोक बाजारों में मसूर दाल की कीमतों में एक ही दिन के भीतर 35.28% का ऐतिहासिक उछाल आया है. इसी के साथ आज मंडियों में मसूर दाल का औसत थोक भाव बढ़कर 10,672 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है. वहीं, कहीं-कहीं रेट 12,700 रुपये प्रति क्विंटल के ऊपरी स्तर पर भी पहुंच गए हैं. थोक बाजार में आज आई इस तेजी का असर आपके लोकल किराना स्टोर्स पर भी दिखेगा. खुली मसूर दाल के भाव 110-130 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. वहीं, पैकेज्ड दालों की कीमत 140-149 के बीच बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें:

प्याज पर Ground Report: सरकारी कोशिश बेअसर, मंडियों में 10 दिनों से सप्लाई सुस्त, अभी और बढ़ेंगे दाम?

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment