लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ओणम के लिए चाहिए परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक ? 10 मिनट में ऐसे करें मेकअप

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ओणम के मौके पर ट्रेडिशनल केरल लुक अपनाने का अपना ही अलग आकर्षण है. सफेद और सुनहरी बॉर्डर वाली कसावु साड़ी, बालों में गजरा और हल्का-सा खूबसूरत मेकअप पूरे लुक को खास बना देता है. अगर आप भी इस ओणम पर कम समय में सिंपल और एलिगेंट दिखना चाहती हैं, तो 10 मिनट का यह मेकअप रूटीन आपके काम आ सकता है.

सबसे पहले चेहरे को करें तैयार

मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद हल्का मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं. अगर स्किन थोड़ी ऑयली है, तो बहुत ज्यादा क्रीम लगाने से बचें. मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए प्राइमर की हल्की लेयर लगा सकती हैं.

बेस रखें हल्का और नेचुरल

केरल ट्रेडिशनल लुक में बहुत ज्यादा हैवी बेस की जरूरत नहीं होती. अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ हल्का फाउंडेशन या बीबी क्रीम लगाएं. जहां जरूरत हो, वहां कंसीलर का इस्तेमाल करें. चेहरे पर नेचुरल ग्लो बनाए रखने के लिए बेस को अच्छी तरह ब्लेंड करना जरूरी है.

आंखों पर दें खास ध्यान

इस लुक में आंखों का मेकअप काफी खूबसूरत लगता है. ऊपरी लैश लाइन पर ब्लैक आईलाइनर लगाएं और आंखों को थोड़ा बड़ा दिखाने के लिए काजल का इस्तेमाल करें. पलकों पर मस्कारा लगाना न भूलें. चाहें तो ब्राउन या गोल्डन आईशैडो की बहुत हल्की परत भी लगा सकती हैं.

बिंदी और लिपस्टिक से पूरा करें लुक

ओणम के ट्रेडिशनल लुक में छोटी गोल बिंदी काफी सुंदर लगती है. लिपस्टिक के लिए रेड, मरून या डीप पिंक जैसे शेड चुने जा सकते हैं. बहुत ज्यादा ग्लॉसी या बहुत डार्क लिप कलर से बचें, ताकि पूरा लुक बैलेंस रहे.

बालों में लगाएं गजरा

मेकअप के बाद बालों को सिंपल बन में बांधकर उसके चारों ओर सफेद चमेली का गजरा लगाएं. कसावु साड़ी के साथ यह लुक बेहद पारंपरिक और खूबसूरत नजर आता है. आखिर में थोड़ा-सा हाइलाइटर लगाकर चेहरे को सॉफ्ट ग्लो दें.

यह भी पढ़ें: ओणम पर क्यों बनता है पायसम? सिर्फ मिठाई नहीं, केरल की इस परंपरा के पीछे है खास वजह

The post ओणम के लिए चाहिए परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक ? 10 मिनट में ऐसे करें मेकअप appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment