लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शनिवार को ‘आवारापन 2’ निकली सबसे आगे, बंटावारा पिछड़ी, हॉलीवुड फिल्मों की जलवा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


थिएटर में इन दिनों कई फिल्में लगी हैं. बॉलीवुड की ‘आवारापन 2’ जबरदस्त कमाई कर रही है. वहीं ‘बंटावारा 1947’ का हाल थोड़ा बेहाल है. वहीं साउथ की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ शानदार परफॉर्म कर रही है. ‘द ओडिसी’, ‘स्पाइडरमैन’ जैसी हॉलीवुड फिल्में भी थिएटर में लगी हैं. आइए जानते हैं शनिवार को किस फिल्म ने बाजी मारी है और कौनसी फिल्म पिछड़ गई है.

ये भी पढ़ें- 50 भाषाओं में रिलीज होगी ‘वाराणसी’, डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल

‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस

सैकनिल्क के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने 8.25 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म का टोटल कलेक्शन 127.50 करोड़ हो गया है. फिल्म ने ग्रॉस 152.11 करोड़ की कमाई की. पहले दिन फिल्म ने 22 करोड़ कमाए. दूसरे दिन फिल्म ने 33.75 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ की कमाई की. चौथे दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 9.75 करोड़ रहा. छठे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ कमाए. सातवें दिन फिल्म ने 6 करोड़ का बिजनेस किया. आठवें दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ कमाए थे.

फिल्म में इमरान हाश्मी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया. इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. इमरान को रोमांटिक अंदाज में वापस देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

‘बंटवारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस

फिल्म ने शनिवार को 1.15 करोड़ का बिजनेस किया. इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म ने ग्रॉस 42.12 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं नेट 35.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले. फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म को रिव्यूज तो अच्छे मिले. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्लो परफॉर्म कर रही है.

शनिवार को 'आवारापन 2' निकली सबसे आगे, बंटावारा पिछड़ी, हॉलीवुड फिल्मों की जलवा
शनिवार को 'आवारापन 2' निकली सबसे आगे, बंटावारा पिछड़ी, हॉलीवुड फिल्मों की जलवा

ये भी पढ़ें- ‘बंटवारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन

‘द ओडिसी’ का छठे शनिवार को धमाका
फिल्म ने शनिवार को 2.14 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं 1.91 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. फिल्म को 290 शोज मिले. फिल्म को 50.3 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने इंडिया में टोटल 185.30 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने 17.40 करोड़ से ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने 90.30 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 44.95 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 23.50 करोड़ कमाए. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 16.20 करोड़ कमाए. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 7.47 करोड़ का कलेक्शन किया.

इस फिल्म को क्रिस्टोफर नोलन ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, जेंडाया, ऐनी हैथवे जैसे स्टार्स नजर आए हैं. इस फिल्म को रिव्यूज बहुत अच्छे मिले और 5 हफ्तों के बाद भी धमाका कर रही है. क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों को फैंस बहुत पसंद करते हैं.

‘स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने शनिवार को 3.70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म को 2,459 शोज मिले. वहीं फिल्म को 53.7 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 60.60 करोड़ कमाए थे. फिल्म ने पहले हफ्ते में 334.75 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 108.65 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 32 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने टोटल 480.95 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है.

इस फिल्म में टॉम हॉलैंड. जैंडाया, सेडी सिंक और जॉन बर्न्थल जैसे स्टार्स नजर आए हैं. डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने फिल्म को डायरेक्ट किया. ये फिल्म इंडिया में 31 जुलाई को रिलीज हुई. वहीं फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 25 मिनट है.

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ बनी तूफान
फिल्म ने नौवें दिन 7.25 करोड़ कमाए. इस फिल्म को 3,007 शोज मिले और 41 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने तमिल भाषा में 4.10 करोड़ कमाए. वहीं तेलुगू में फिल्म ने 3.15 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब पहुंच गई है. फिल्म ने 93.35 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने 107.97 करोड़ का बिजनेस किया. दुनियाभर में फिल्म ने 160.22 करोड़ कमा लिए हैं.

इस फिल्म में सूर्या लीड रोल में हैं. फिल्म को वेंकी एटलुरी ने डायरेक्ट किया है. ये वेंकी की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. फिल्म में सूर्या के अलावा ममिता बैजू, रवीना टंडन जैसे स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म की कहानी बहुत सराही जा रही है. फिल्म में सूर्या सेरोगेसी के जरिए सिंगल पेरेंट बनते हैं. हालांकि, कहानी में टर्न तब आता है जब उनके बेटे को गंभीर बीमारी हो जाती है. ममिता फिल्म में सेरोगेट मदर बनी हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment