लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हाथों पर भरी-भरी मेहंदी नहीं पसंद? रक्षाबंधन पर ट्राई करें ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Arabic Mehndi Design for Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते से जुड़ा है. इस दिन नए कपड़े पहनने से लेकर ज्वेलरी और मेकअप तक, हर चीज पर खास ध्यान दिया जाता है. वहीं, हाथों पर मेहंदी लग जाए तो त्योहार का लुक और भी निखर जाता है. अगर आपको बहुत भरी-भरी मेहंदी पसंद नहीं है और कुछ स्टाइलिश व एलिगेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो Arabic Mehndi Design आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. 

फूल-पत्तियों वाला अरेबिक डिजाइन

अरेबिक मेहंदी में फूल और पत्तियों के पैटर्न काफी पसंद किए जाते हैं. आप हथेली के एक हिस्से से शुरू होकर उंगलियों की तरफ जाती हुई बेल बनवा सकती हैं. इसमें छोटे फूल, पत्तियां और घुमावदार लाइनें मिलाकर डिजाइन बनाया जाता है. यह सिंपल होने के साथ काफी खूबसूरत लगता है और रक्षाबंधन के ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी आसानी से मैच हो जाता है.

PC: Social Media
PC: Social Media

ज्वेलरी स्टाइल अरेबिक मेहंदी

अगर आपको थोड़ी मॉडर्न मेहंदी पसंद है, तो ज्वेलरी स्टाइल अरेबिक मेहंदी ट्राई कर सकती हैं. इसमें हाथ पर ऐसा पैटर्न बनाया जाता है, जो किसी ब्रेसलेट या कंगन जैसा नजर आता है. उंगलियों पर हल्की डिजाइन और हथेली पर एक छोटा मोटिफ इसे और स्टाइलिश बना सकता है. 

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: गिफ्ट तो हर कोई देता है, इस रक्षाबंधन भाई-बहन को ऐसे करें सरप्राइज

बैक हैंड के लिए बेल डिजाइन (Arabic Mehndi Design for Raksha Bandhan)

रक्षाबंधन पर अगर आप हाथ के पीछे यानी बैक हैंड पर मेहंदी लगवाने वाली हैं, तो अरेबिक बेल डिजाइन अच्छा विकल्प है. कलाई से शुरू होकर उंगलियों की तरफ जाती हुई बेल हाथ को लंबा और खूबसूरत लुक देती है. इसमें फूल, पत्तियां और छोटी-छोटी डॉट्स जोड़कर डिजाइन को आकर्षक बनाया जा सकता है. 

PC: Instagram
PC: Instagram

उंगलियों पर बनाएं सिंपल डिजाइन

अगर आपको पूरी हथेली पर मेहंदी लगाना पसंद नहीं है, तो सिर्फ उंगलियों पर अरेबिक डिजाइन बनवा सकती हैं. उंगलियों पर जालीनुमा पैटर्न, छोटी पत्तियां या फूलों के मोटिफ बनाए जा सकते हैं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, हाथों पर दिखेगा भाई-बहन का प्यारा रिश्ता

The post हाथों पर भरी-भरी मेहंदी नहीं पसंद? रक्षाबंधन पर ट्राई करें ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन्स appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment