- संतोषजनक जवाब न देने पर जुर्माना, लाइसेंस रद्द होगा.
Food Safety and Standards Authority of India: फूड रेगुलेटर FSSAI ने हाल के हफ्तों में नेस्ले इंडिया, पेप्सिको और कोका-कोला इंडिया जैसे बड़े ब्रांड्स समेत कई फूड कंपनियों को गुमराह करने वाले विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबलिंग नियमों का पालन न करने के लिए 150 नोटिस जारी किए हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने हाल के महीनों में बड़े ब्रांड्स के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी.
किन ब्रांड्स के खिलाफ हुई कार्रवाई?
FSSAI ने कहा, “गुमराह करने वाले विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबलिंग के नियमों का पालन न करने के लिए 150 से ज़्यादा नोटिस जारी किए गए हैं.” रेगुलेटर ने उन कुछ बड़े ब्रांड्स की लिस्ट शेयर की है जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.
इनमें नेस्ले इंडिया, पेप्सिको, एबॉट इंडिया लिमिटेड, रेड बुल इंडिया, डैनोन इंडिया, मॉन्स्टर एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हेल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, मोंडेलेज इंडिया, कोका-कोला इंडिया, डियाजियो, पेरनोड रिकार्ड, फेरेरो इंडिया और केनव्यू इंक शामिल हैं.
झूठे दावों पर आपत्ति
कंपनियों द्वारा अपने उत्पादों को 100% नैचुरल, बिना किसी मिलावट के, वजन घटाने में कारगर या इम्युनिटी बढ़ाने वाला बताने वाले दावों पर बिना वैज्ञानिक प्रमाण के विज्ञापन करने पर यह नोटिस दिए गए हैं. FSSAI ने यह साफ कह दिया है कि यदि कंपनियों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, तो उन पर भारी जुर्माना लगने के साथ-साथ उनके मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस भी रद्द या निलंबित किए जा सकते हैं.
FSSAI की थर्ड-पार्टी विज्ञापनों पर भी नजर है. फूड डिलीवरी ऐप्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के जरिए किए जा रहे प्रचारों को भी जांच के दायरे में रखा गया है ताकि किसी भी स्तर पर भ्रामक जानकारी न मिले. FSSAI ने बताया है कि पिछले कुछ महीनों में उसने अपने नियमों और कानूनों के गंभीर उल्लंघन के लिए कई फूड बिजनेस ऑपरेटरों (FBOs) के खिलाफ कार्रवाई की है, जिनमें एनर्जी ड्रिंक और शराब बनाने वाली कंपनियां भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें:
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
