LPG e-KYC deadline: Indane, Bharat Gas या HP Gas का इस्तेमाल करने वाले LPG ग्राहकों के लिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी कराने की आखिरी तारीख 23 अगस्त, 2026 है. ऐसे में जिन ग्राहकों का वेरिफिकेशन अभी भी बाकी है, उनके पास अब वक्त बहुत कम बचा है.
गनीमत है कि इसके लिए आपको कहीं लाइन में लगने या अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने की जरूरत नहीं है. वेरिफिकेशन का काम घर बैठे ही स्मार्टफोन, आधार की जानकारी और LPG कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके पूरा किया जा सकता है.
LPG e-KYC कराने के लिए क्या-क्या चाहिए?
आधार कार्ड या आधार नंबर
LPG कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर
LPG कंज्यूमर नंबर या LPG ID

इंटरनेट की सुविधा वाला स्मार्टफोन
आपके LPG प्रोवाइडर का ऑफिशियल ऐप
Facial authentication) के लिए Aadhaar FaceRD ऐप
Indane ग्राहक e-KYC कैसे पूरा करें?
Indane ग्राहक IndianOil ONE ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इसमें सबसे पहले अपने LPG अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें. फिर मेनू बार में जाकर My Profile पर क्लिक करें. यहां Re-KYC का विकल्प चुनें और अपना आधार नंबर डालें. आधार FaceRD ऐप के जरिए चेहरे के वेरिफिकेशन (facial verification) के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें. ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट करें.
Bharat Gas के लिए क्या है नियम?
भारत गैस के ग्राहक ‘Hello BPCL’ ऐप का इस्तेमाल करें. इसमें अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. होमपेज पर LPG सेक्शन पर जाकर LPG ID पर क्लिक करें. इसके बाद e-KYC या आधार ऑथेंटिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें. मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करने के बाद Aadhaar FaceRD के जरिए चेहरा स्कैन कर प्रक्रिया को पूरी करें.
HP Gas वाले कैसे करें वेरिफाई?
HP गैस ग्राहक HP Pay ऐप के जरिए इस प्रॉसेस को पूरा कर सकते हैं. मोबाइल नंबर से रजिस्टर या साइन-इन करने के बाद ऐप के मुख्य डैशबोर्ड पर LPF/Gas Connection के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद Aadhaar Authentication के ऑप्शन को चुनें. आधार के लिए सहमति दें और जरूरी फ़ेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे की पहचान) पूरा करें. आखिर में एप्लीकेशन को चेक करके कन्फर्म करें कि वेरिफिकेशन स्टेटस सफलतापूर्वक अपडेट हो गया है या नहीं.
अगर 23 अगस्त तक e-KYC नहीं कराया तो?
23 अगस्त तक e-KYC पूरा न कराने से सबसे बड़ा नुकसान यह होगा कि सरकार की तरफ से आपके बैंक अकाउंट में आने वाले सब्सिडी- चाहे वह सामान्य सब्सिडी हो या उज्जवला योजना के तहत मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी- तुरंत रोक दी जाएगी. साथ ही LPG कनेक्शन को ‘सस्पेंडेड’ या ‘डॉर्मेंट’ की श्रेणी में डाल दिया जाएगा. इसके बाद आप ऐप, IVR या व्हाट्सअप के जरिए बुकिंग की कोशिश करेंगे, तो आपकी बुकिंग रिजेक्ट हो जाएगी.
ये भी पढ़ें:
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

