लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

उफान पर गंगा:यूपी में हाहाकार, वाराणसी में छतों पर हो रहा अंतिम संस्कार, तो गाजीपुर-कन्नौज में फसलें बर्बाद – Ganga Water Level Rises Varanasi Prayagraj Kannauj Ghazipur

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी के कारण गंगा, यमुना समेत कई नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। राज्य के कई जिलों में बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खेतों से लेकर आबादी वाले इलाकों और धार्मिक घाटों तक पानी भर गया है। 

 




Ganga water level rises varanasi prayagraj kannauj ghazipur

जलस्तर बढ़ने के कारण मणिकर्णिका घाट का बदला गया शवदाह स्थल
– फोटो : अमर उजाला


वाराणसी: 84 घाट डूबे, मणिकर्णिका की छत पर हो रहा शवदाह

काशी में गंगा और वरुणा नदी दोनों उफान पर हैं। गंगा खतरे के निशान से मात्र 1.24 मीटर नीचे है। शहर के सभी 84 घाट पूरी तरह डूब चुके हैं। अस्सी घाट पर ‘सुबह-ए-बनारस’ का मंच और नमो घाट जलमग्न हो गए हैं और नौका संचालन ठप है। जलस्तर बढ़ने से शवदाह में भारी परेशानी आ रही है। महाश्मशान मणिकर्णिका घाट की छत और हरिश्चंद्र घाट की गलियों में अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। लकड़ियां गीली होने और जगह कम होने के कारण परिजनों को 2 से 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।


Ganga water level rises varanasi prayagraj kannauj ghazipur

प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर।
– फोटो : अमर उजाला।


प्रयागराज: खतरे की ओर बढ़ता जलस्तर, 180 लोग राहत शिविर में

कानपुर, नरौरा और हरिद्वार से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण संगम नगरी में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। फाफामऊ, छतनाग और नैनी में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यमुनापार के शंकरगढ़ इलाके में टोंस और लोनी नदी के उफान से बराडीह, इटवा समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्रशासन ने करीब 180 प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालकर लोनीपार स्थित राहत शिविरों (स्कूलों) में पहुंचाया है।


Ganga water level rises varanasi prayagraj kannauj ghazipur

गाजीपुर में बाढ़
– फोटो : अमर उजाला


गाजीपुर: 230 बीघा फसल जलमग्न, मवेशियों के चारे का संकट

बाढ़ के कारण गाजीपुर में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिले की चार तहसीलों में करीब 230 बीघा फसल (ज्वार, बाजरा, चरी और सब्जियां) बाढ़ के पानी में डूब चुकी है। चरी के बर्बाद होने से मवेशियों के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। घाटों से शहर के नालों में गंगा का पानी बैकफ्लो कर रहा है। गहमर और भांवरकोल क्षेत्र में कटान तेज हो गया है, जिससे कई मंडा भूमि गंगा में समा गई है।


Ganga water level rises varanasi prayagraj kannauj ghazipur

गंगा नदी के बाढ़ के पानी से खेतों में फसलें डूबीं
– फोटो : अमर उजाला


कन्नौज: आबादी की ओर बढ़ रहा बाढ़ का पानी

कन्नौज के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खौफ बढ़ता जा रहा है। कासिमपुर गांव में गंगा का पानी झोपड़ियों तक पहुंच गया है और मुख्य रास्तों की पुलिया के ऊपर से बह रहा है। ग्रामीण इस बात से चिंतित हैं कि राहत की गाड़ियां पहले पहुंचेंगी या बाढ़ का पानी। हालांकि, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है और स्थिति नियंत्रण में है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Boi:विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें 1 सितंबर से एयरपोर्ट पर कौन सा झंझट हो जाएगा खत्म – Hassle-free Travel: India Welcomes Boarding Pass Stamping Ends At International Airports Starting September 1

Khabaron Ke Khiladi:चुनाव की कैसी तैयारी, संघ का कितना असर? विश्लेषकों ने बताया- ‘नवीन’ टीम से क्या बदलेगा – Khabaron Ke Khiladi Bjp New Team Elections Strategey Analysis News And Updates

Ed:रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर ने कॉन्ट्रैक्ट के लिए मांगी रिश्वत, 3.28 करोड़ रुपये का फ्लैट और नकदी जब्त – Ed Attaches Rs 3.50 Crore Assets In Bribery Case Linked To Former Railway Deputy Chief Electrical Engineer

Aiapget:परीक्षा में लापरवाही पर Nta का बड़ा एक्शन, Eduquity का पैनल सस्पेंड, कंपनी को भेजा कारण बताओ नोटिस – Aiapget Exam 2026: Nta Suspends Eduquity Empanelment Over Lapses At Jaipur Centre

Bwf World Championships:विश्व चैंपियनशिप में त्रीसा-गायत्री का कमाल, भारत को मिला महिला युगल में कांस्य – Treesa-gayatri Pair Loses Semifinal, Clinch Maiden World Championships Bronze Know

Ind Vs Ned Live:भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला जारी, दोनों की नजरें पहले क्वार्टर में बढ़त लेने पर – Ind Vs Ned: Fih Mens Hockey World Cup 2026 India Vs Netherlands Match Updates And News Details

Leave a Comment