Duleep Trophy:कब से शुरू होगा मुकाबलों का सिलसिला, किन टीमों के बीच टक्कर और कौन होंगे स्टार? जानिए सबकुछ – Duleep Trophy 2026: Start Date, Teams, Schedule, Venues And Players To Watch
{“_id”:”6a89a2ecb9fdad8ce60f5fc4″,”slug”:”duleep-trophy-2026-start-date-teams-schedule-venues-and-players-to-watch-2026-08-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Duleep Trophy: कब से शुरू होगा मुकाबलों का सिलसिला, किन टीमों के बीच टक्कर और कौन होंगे स्टार? जानिए सबकुछ”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
भारतीय घरेलू क्रिकेट के नए सीजन का आगाज दलीप ट्रॉफी 2026 से होने जा रहा है। छह जोन की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की शुरुआत 23 अगस्त से होगी। पहले दिन दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा, जबकि नॉर्थ जोन की भिड़ंत वेस्ट जोन से होगी। दोनों मुकाबले बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में खेले जाएंगे।