AIAPGET 2026 Exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बताया कि जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने के कारण 49 उम्मीदवार AIAPGET 2026 की परीक्षा पूरी नहीं कर सके। इन उम्मीदवारों के लिए अब 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा 22 अगस्त को पहली शिफ्ट में आयोजित हुई। परीक्षा के लिए कुल 36,979 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 35,837 उम्मीदवार देशभर के 200 परीक्षा केंद्रों पर शामिल हुए।
The AIAPGET examination was conducted for 36979 registered candidates in Shift-I on 22 August 2026, in which 35837 candidates appeared at 200 centres across the country. The examination was completed for 35788 candidates. However, at Shri Satya Sai PG College Centre, in Jaipur,… pic.twitter.com/1GBA5nhWlm
— National Testing Agency (@NTA_Exams) August 22, 2026
जयपुर केंद्र पर बिजली गुल होने से आई परेशानी
जयपुर के श्री सत्य साई पीजी कॉलेज केंद्र पर 192 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 49 उम्मीदवार बिजली गुल होने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके। NTA ने बिजली की समस्या के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदार बताया है।
| विवरण | संख्या |
|---|---|
| कुल पंजीकृत उम्मीदवार | 36,979 |
| परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार | 35,837 |
| सफलतापूर्वक परीक्षा पूरी करने वाले उम्मीदवार | 35,788 |
| परीक्षा पूरी नहीं कर सके उम्मीदवार | 49 |
| देशभर में परीक्षा केंद्र | 200 |
| जयपुर के श्री सत्य साई पीजी कॉलेज केंद्र पर उपस्थित उम्मीदवार | 192 |
| जयपुर केंद्र पर परीक्षा पूरी नहीं कर सके उम्मीदवार | 49 |


