लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

घर में जगह-जगह दिख रही हैं चींटियां? अपनाएं ये आसान घरेलू जुगाड़

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

How to Keep Ants Away from Home: बारिश का मौसम आते ही घर में नमी बढ़ जाती है. इसी वजह से कई बार चींटियां अचानक ज्यादा नजर आने लगती हैं. खासकर किचन, सिंक के आसपास, खिड़की-दरवाजे और खाने की चीजों के पास इनकी लाइन दिखाई देने लगती है.

चींटियां भले ही छोटी होती हैं, लेकिन इनका बार-बार घर में आना काफी परेशान कर सकता है. अगर आप भी बारिश में चींटियों से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय (How to Keep Ants Away from Home) आजमा सकते हैं. 

नींबू के छिलके आएंगे काम

चींटियों को तेज खट्टी खुशबू पसंद नहीं होती. आप उन जगहों पर नींबू के छिलके रख सकते हैं, जहां से चींटियां ज्यादा आती हैं. नींबू के छिलके कुछ समय बाद बदलते रहें. इससे घर में ताजगी भी बनी रहेगी और चींटियों की आवाजाही कम करने में मदद मिल सकती है. 

दालचीनी का करें इस्तेमाल

दालचीनी की तेज खुशबू भी चींटियों को दूर रखने में मदद कर सकती है. इसके लिए दालचीनी की छोटी-छोटी स्टिक उन जगहों पर रख दें, जहां चींटियां दिखाई देती हैं. खासकर किचन की अलमारी या खिड़की के पास इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: साबुन का छोटा टुकड़ा भी आएगा काम, जानें Reuse करने के 5 आसान तरीके

सिरके के पानी से करें सफाई (How to Keep Ants Away from Home)

अगर चींटियां किसी खास रास्ते से बार-बार घर में आ रही हैं, तो उस जगह की सफाई करना जरूरी है. इसके लिए पानी में थोड़ा सफेद सिरका मिलाकर कपड़े से फर्श या सतह को साफ कर सकते हैं. इससे चींटियों द्वारा छोड़े गए गंध के निशान कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे वे उसी रास्ते पर दोबारा कम आ सकती हैं. 

खाने की चीजों को रखें एयरटाइट

बारिश में चींटियों से बचने के लिए खाने की चीजों को खुले में न छोड़ें. चीनी, बिस्कुट, मिठाई, नमकीन और दूसरी खाद्य सामग्री को अच्छी तरह बंद डिब्बों (How to Keep Ants Away from Home) में रखें. किचन में कूड़ेदान को भी लंबे समय तक खुला न रखें और उसे नियमित रूप से साफ करें. 

घर में साफ-सफाई का रखें खास ध्यान

चींटियों को खाने की खुशबू जल्दी आकर्षित करती है. इसलिए किचन में खाना गिरने या मीठी चीजों के दाग लगे रहने से चींटियां वहां जमा हो सकती हैं. खाना खाने के बाद प्लेट और किचन प्लेटफॉर्म को अच्छी तरह साफ करें. फर्श पर भी अगर चीनी, बिस्कुट या खाने के टुकड़े गिरे हों तो उन्हें तुरंत साफ कर दें. 

यह भी पढ़ें: किचन के चिपचिपे डिब्बे हो जाएंगे तुरंत साफ, महंगे क्लीनर नहीं घर की इन चीजों से करें सफाई

The post घर में जगह-जगह दिख रही हैं चींटियां? अपनाएं ये आसान घरेलू जुगाड़ appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment