लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ड्यूटी खत्म, रिश्ता नहीं:रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस के साथ रहेंगे वफादार डॉग्स, फडणवीस सरकार का फैसला – Sniffer Dogs To Remain With Police Even After Retirement Decision By Maharashtra Fadnavis Government

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस बल के साथ वर्षों तक सेवा देने वाले पुलिस डॉग्स के हित में एक संवेदनशील फैसला लिया है। अब पुलिस डॉग्स सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस बल और अपने हैंडलर के साथ रह सकेंगे। आमतौर पर 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद पुलिस डॉग्स सेवानिवृत्त हो जाते हैं। पहले ऐसे डॉग्स को कई बार किसी अन्य जगह गोद दे दिया जाता था, जिसका उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था। कई मामलों में वे खाना तक छोड़ देते थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि जिस डॉग ने 10 साल तक पुलिस बल के लिए अपनी सेवाएं दी हैं, उसे सेवानिवृत्ति के बाद तकलीफ में नहीं छोड़ा जाना चाहिए। ऐसे वफादार साथी की देखभाल करना और उसके जीवन के बाकी वर्ष सम्मान व सुकून के साथ बिताने का अवसर देना जरूरी है।

10 साल की सेवा के बाद नहीं होगी विदाई

नई व्यवस्था के तहत पुलिस डॉग्स 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद सक्रिय ड्यूटी से सेवानिवृत्त होंगे, लेकिन उन्हें पुलिस बल से अलग नहीं किया जाएगा। वे अपने पुराने पुलिस विभाग और हैंडलर के साथ ही रह सकेंगे।

भोजन और देखभाल का खर्च उठाएगा गृह विभाग

सेवानिवृत्त पुलिस डॉग्स के भोजन और उनकी जरूरतों से जुड़े अन्य खर्चों की जिम्मेदारी गृह विभाग उठाएगा। इससे इन डॉग्स की सेवानिवृत्ति के बाद भी उचित देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी और पुलिस विभाग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

हैंडलर से बना रहेगा भावनात्मक रिश्ता

पुलिस श्वान अपने हैंडलर के साथ लंबे समय तक प्रशिक्षण और ड्यूटी करते हैं। इस दौरान दोनों के बीच मजबूत भावनात्मक जुड़ाव बन जाता है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें उसी वातावरण और अपने परिचित हैंडलर के साथ रहने का मौका मिलने से अचानक अलगाव से होने वाले मानसिक तनाव को कम किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: Pellet Gun Case: FIR के लिए 30 दिन और 7 घंटे का धरना; पैलेट गन केस में चिदंबरम का दिल्ली पुलिस पर हमला

पुलिस डॉग्स के कल्याण पर जोर

मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस फैसले के जरिए यह स्पष्ट किया है कि पुलिस बल में वर्षों तक योगदान देने वाले इन बेजुबान साथियों की जिम्मेदारी उनकी सेवा समाप्त होने के साथ खत्म नहीं होती। नई व्यवस्था का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस श्वानों को सुरक्षित, सम्मानजनक और आरामदायक जीवन देना है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Report: स्क्रीनशॉट ले लो, बाद में देखेंगें…कहीं ये आदत तो नहीं बना रही आपको भुलक्कड़? शोध में हुआ खुलासा – Saving Every Screenshots May Make You Forget More, New Study Finds

Sbc Vacancy 2026:एसबीसी में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन और कितना लगेगा शुल्क? जानें – Sbc Recruitment 2026: Check Eligibility, Posts, Application Fee And Dates

पत्नी को वापस पाने की चाह ने बनाया कातिल:पहले आदमी का काटा सिर फिर पूजा घर में दफनाया, आरोपी गिरफ्तार – Odisha Alcoholic Husband Beheads Villager Buries Head In Puja Room To Get Back Wife Police Arrested Accused

एमपी के बैतूल में दर्दनाक हादसा:खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत; नौ घायल – Betul Road Accident Speeding Car Rams Parked Truck In Mp Many Dead And Many Injured

Mp के छिंदवाड़ा अस्पताल में बड़ा हादसा:वार्मर में लगी आग, तीन नवजात झुलसे; जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर – Chhindwara Hospital Fire In Warmer Injures Three Newborns Referred To Jabalpur Medical College

Aus Vs Ban Live:दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जोरदार वापसी, बांग्लादेश को दिए आठ झटके; स्टार्क को पांच विकेट – Australia Vs Bangladesh 2nd Test Day 1 Live Score And Scorecard Updates Key Moments Great Barrier Reef Arena

Leave a Comment