लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज का शब्द:असीम और अनुज लुगुन की कविता- मेरी बाँहें आसमान को समेटे हुए हैं – Aaj Ka Shabd Aseem Anuj Lugun Ki Kavita Meri Bahen Asman Ko Samete Hue Hain

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- असीम, जिसका अर्थ है- जिसकी सीमा न हो, बेहद, बहुत अधिक। प्रस्तुत है अनुज लुगुन की कविता- मेरी बाँहें आसमान को समेटे हुए हैं
                                                                 
                            

मेरी बाँहें आसमान को समेटे हुए हैं
मेरा जिस्म जमीन में गहराई से धँसा है
मुझसे लिपटी हुई हैं
नदी, पहाड़ और पेड़ की शाखें
मृत्यु से पहले तक
अनंत की संभावनाओं के पार
मैंने असीम प्रेम किया है,
अपनी भाषा की तमाम संज्ञाओं के सामने हारते हुए
अंततः मैंने उसे एक नाम दिया था - 'मिट्टी'
उसने भरे थे मेरे जीवन में अनगिनत रंग
सर पर आसमान
और देह पर पहाड़ लिए
वह उतना ही उर्वर और पवित्र था
जितना कि प्रेम
मैंने आत्मा की जमीन को
हमेशा पूजा के होंठ से चूमा है,
ओह!
मेरी आदिम प्यास!
तुमसे लिपटी हुई मेरी नाड़ियों को काटकर
अलग किया जा रहा है
बाँध दी गई हैं अनगिनत जंजीरें
उगते लालमयी सूरज की ओर
उम्मीद कर देखना भी कानूनी प्रतिबंध कर दिया गया है
फिर भी
मैं तुमसे प्रेम करता हूँ
प्रेम अपने आप में विद्रोह होता है
और मैं लगातार तुमसे प्रेम कर रहा हूँ,
हर रोज
हर मोड़ पर
हर दस्तक पर
खोई हुई यह दुनिया जब पहचान माँगती है
मैं तुमसे प्रेम करता हूँ,
ओ मेरे पुरखों की विरासत!
मृत्यु से पहले तक
अनंत की संभावनाओं के पार
मेरे पुरखों ने अदैहिक प्रेम किया है
ओ मेरे पुरखों की प्रियतमा मेरी माँ !
ओ मेरी प्रियतमा मेरे बच्चों की माँ !
मृत्यु की तमाम संभावनाओं के सामने
मैं तुमसे असीम प्रेम करता हूँ।
सुनो जंगल
मैं पंछी तुम्हारी डाल का
तुम्हें एक पेड़ की तरह
प्यार करता हूँ
उसमें घोंसला बनाता हूँ
मेरा घर तुम्हारी कोख में है और
तुम्हारे प्यार के तिनकों से
बुना है मेरा घर
तुम्हारी कोख में मेरा प्यार भरा
स्पर्श और चुंबन है
हमने बनाई है हमेशा इसी तरह
प्यार भरी एक दुनिया,
ओ मेरे जंगल!
ओ मेरी अनन्य!
आलिंगनबद्ध हैं हम
तुम मुझे देती हो जीवन
और मैं तुम्हें समर्पण।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

5 घंटे पहले

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rashifal 19 August:इन 5 राशि वालों के लिए लकी रहेगा दिन, बनेंगे सभी अटके काम – Today Prediction Horoscope Of 19 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

महिला कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला:तीसरे बच्चे के जन्म पर मिलेगी एक साल की छुट्टी, तमिलनाडु सरकार का एलान – Tamil-nadu-third-child-maternity-leave-365-days-women-government-employees-vijay-government

ईरान के निशाने पर Uae?:दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलें, एक क्षेत्रीय जल में गिरी; रक्षा मंत्रालय ने खोला राज – Iran Targets Uae With Two Ballistic Missiles, Says Uae Defence Ministry

विझिंजम बंदरगाह पर आयात-निर्यात शुरू:विदेशी ट्रांसशिपमेंट हब पर घटेगी भारत की निर्भरता, अदाणी का कितना निवेश? – Keralam Vizhinjam Port Import-export Operations Exim India Reliance On Foreign Transshipment Hubs To Decrease

Odisha Flood:पांच दिन तक पेड़ से चिपका रहा शख्स, नदी में बहने के बावजूद बचाव दल ने कैसे सुनंदा की जान बाचाई? – Odisha Flood: Man Clung To A Palm Tree For Five Days After Being Swept Away By River

Srinagar:अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर दौरे पर, Lg मनोज सिन्हा और Cm उमर अब्दुल्ला से करेंगे भेंट – Srinagar: Us Ambassador Sergio Gor Is Visiting Kashmir Today

Leave a Comment