लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पुणे में 31 अगस्त तक निषेधाज्ञा लागू:कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम से जोड़ा, लगाए क्या आरोप? – Pune-prohibitory-orders-14-days-rahul-gandhi-chhatron-ki-goonj-pawan-khera

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र के पुणे शहर में मंगलवार से 14 दिनों के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इसके तहत सार्वजनिक रूप से लोगों के जुटने और पुतले जलाने पर रोक रहेगी। यह फैसला आगामी त्योहारों और कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले लिया गया है।

पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत प्रतिबंध लगाने के पीछे आगामी त्योहारों और प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को कारण बताया है। वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि यह आदेश लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 22 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को रोकने के लिए जारी किया गया है।

31 अगस्त तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा 

पुलिस उपायुक्त, विशेष शाखा, डॉ. प्रशांत अमृतकर ने आदेश में ईद-ए-मिलाद, नारली पूर्णिमा और रक्षाबंधन से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता का हवाला दिया है। इसके अलावा राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से संभावित विरोध, प्रदर्शन और बंद को भी इसका कारण बताया गया है। महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 37(1)(2)(3) के तहत जारी यह निषेधाज्ञा 31 अगस्त तक लागू रहेगी।

पुणे में रहेगी किन चीजों पर रोक?

आदेश के अनुसार विस्फोटक, हथियार, पत्थर या लाठी ले जाने पर रोक है। तेज नारेबाजी, नेताओं के पुतले या तस्वीरें प्रदर्शित करने और उन्हें जलाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। पुलिस आयुक्त की पूर्व अनुमति के बिना पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, बैठक करने या जुलूस निकालने पर भी रोक लगाई गई है।

आदेश में आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने पर भी रोक लगाई गई है। इसके अलावा “डर फैलाने या धमकी देने के लिए अपराधियों की रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने” पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि निषेधाज्ञा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को रोकने की कोशिश है।

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए क्या आरोप?

खेड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “राहुल गांधी के हर कदम को लेकर भाजपा का एक के बाद एक परेशान होना लगभग हास्यास्पद है। अब उन्होंने पुणे में आगामी छात्र की गूंज कार्यक्रम को रोकने के लिए अचानक कर्फ्यू जैसा आदेश लगा दिया है। यह ऐसी चौथी कोशिश है।” कोटा, देहरादून और प्रयागराज में इसी तरह के मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “एक बार राहुल गांधी किसी चीज पर नजरें जमा लें, तो उन्हें रोकना लगभग असंभव है। पुणे में मिलते हैं, दोस्तों!”

आदेश में ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारियों को छूट दी गई है। इसके अलावा सुरक्षा गार्डों को 3.5 फीट तक की लाठी रखने की अनुमति होगी। आदेश में कहा गया है कि इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 135 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रेमिका ने प्रेमी को जिंदा जलाया:मारने से पहले दी थी एक और सजा, Video में देखें क्रूरता; 14 दिन बाद खुला राज – Girlfriend Killed Lover And Set Truck On Fire Dispute Over Ending Relationship

Awarapan 2 Box Office:पांचवे ही दिन पस्त हुई ‘आवारापन 2’, वर्किंग डेज में घटी कमाई; जानें मंगलवार का कलेक्शन – Awarapan 2 Box Office Collection Day 5 Featuring Emraan Hashmi And Disha Patani

Batwara 1947 Day 5 Box Office Collection Tuesday Sunny Deol Preity Zinta Sabana Azmi – Entertainment News: Amar Ujala

Mp:तड़के छात्रावास से निकल गए 11 आदिवासी बच्चे, 10 किमी पैदल चले; फिर दूसरे गांव में ऐसी बात बताई; मचा हड़कंप – Mp 11 Tribal Children Leave Hostel At Dawn Walk 10 Km Create Stir With Revelation News In Hindi

कच्चा बादाम फेम गर्ल अंजलि अरोड़ा का एक्टिंग डेब्यू, फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में निभाएंगी अहम भूमिका – Mahakavya Shri Ramayan Katha First Poster And Teaser Unveiled Starring Anjali Arora Debut As Mata Sita

Rajpal Yadav:राजपाल यादव ने साइन की 1200 करोड़ की डील? 12 फिल्में करेंगे अभिनेता; बोले- ‘एक आदमी का सपना…’ – Rajpal Yadav 1200 Crore Deal Signed Will Work On 12 Films

Leave a Comment