लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bwf World Championships:भारत के नए स्टार शटलर आयुष शेट्टी की कहानी; वर्ल्ड नंबर-1 को हराने के बाद क्या बोले? – Bwf World Championships: Who Is Ayush Shetty? The Indian Shuttler Who Stunned World No. 1 Shi Yuqi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सोमवार को जब 21 साल के आयुष शेट्टी कोर्ट पर उतरे, तब सामने सिर्फ एक प्रतिद्वंद्वी नहीं था, बल्कि दुनिया का नंबर-1 खिलाड़ी और मौजूदा विश्व चैंपियन खड़ा था। हालांकि, कर्नाटक के इस युवा शटलर ने दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया। तीन गेम और उतार-चढ़ाव से भरे मुकाबले के बाद आयुष ने शी यू की को हराकर न सिर्फ विश्व चैंपियनशिप के अगले दौर में जगह बनाई, बल्कि भारतीय बैडमिंटन के उभरते सितारे के रूप में अपनी पहचान और मजबूत कर दी।




BWF World Championships: Who Is Ayush Shetty? The Indian Shuttler Who Stunned World No. 1 Shi Yuqi

आयुष शेट्टी ने शी यू की को हराया
– फोटो : ANI


वर्ल्ड नंबर-1 को हराकर किया सबसे बड़ा उलटफेर

 

  • आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के राउंड ऑफ 64 में शी यू की को 21-14, 13-21, 21-19 से मात दी। मुकाबले की शुरुआत से ही आयुष आक्रामक नजर आए। उन्होंने शानदार स्मैश के साथ-साथ बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन किया और पहले गेम को 21-14 से अपने नाम कर लिया।
  • दूसरे गेम में शी यू की ने वापसी की और आयुष को 13-21 से पीछे कर दिया। इस समय ऐसा लगा कि चीनी खिलाड़ी अपने अनुभव के दम पर मुकाबले को अपने पक्ष में ले जाएंगे, लेकिन आयुष ने तीसरे गेम में जबरदस्त संयम दिखाया। निर्णायक गेम में दबाव लगातार बढ़ता गया, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छे शॉट लगाए और 21-19 से गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
  • यह शी यू की के खिलाफ आयुष की चार मुकाबलों में पहली जीत थी। इससे पहले तीनों मुकाबलों में उन्हें हार मिली थी। इनमें इसी साल बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल था, जहां शी यू की ने उन्हें सीधे गेम में हराया था।


BWF World Championships: Who Is Ayush Shetty? The Indian Shuttler Who Stunned World No. 1 Shi Yuqi

आयुष शेट्टी ने शी यू की को हराया
– फोटो : ANI


घरेलू दर्शकों ने दी अतिरिक्त ऊर्जा

जीत के बाद आयुष ने माना कि नई दिल्ली में घरेलू दर्शकों का समर्थन उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कहा, ‘फैंस सच में मेरे साथ थे, जिससे मुझे ऊर्जा मिली। मैं थोड़ा थक गया था, लेकिन फैंस को इस तरह चीयर करते हुए सुनकर बहुत ऊर्जा मिली। वह (शी यू की) सच में नर्वस थे, जिस तरह से वह वापसी कर रहे थे, लेकिन मैंने किसी तरह जीत हासिल कर ली। यह एक शानदार अंत था।’ आयुष के लिए यह जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि वह अपने देश में विश्व चैंपियनशिप खेल रहे थे। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का लगातार समर्थन निर्णायक गेम में उनके लिए अतिरिक्त ताकत बन गया।


BWF World Championships: Who Is Ayush Shetty? The Indian Shuttler Who Stunned World No. 1 Shi Yuqi

आयुष शेट्टी ने शी यू की को हराया
– फोटो : ANI


हार से लिया सबक, बदली रणनीति

शी यू की के खिलाफ पहले तीन मुकाबलों में मिली हार के बाद आयुष ने इस बार अलग रणनीति के साथ कोर्ट पर उतरने का फैसला किया था। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने पिछली भिड़ंत का विश्लेषण किया था और इस बार वह अपनी रणनीति को बेहतर तरीके से लागू करने में सफल रहे।

आयुष ने कहा, ‘हमने मुकाबलों का विश्लेषण किया और आज मैं रणनीति के मामले में बहुत बेहतर था। पिछली बार जब हम खेले थे, तो उन्होंने मुझे हरा दिया था। उस समय मैं पूरी तरह भावशून्य था। आज मेरी तैयारी बेहतर थी। मैं इस जीत को सबसे ऊपर रखूंगा। घर पर खेलना, वर्ल्ड चैंपियनशिप में डेब्यू, वर्ल्ड नंबर-1 के खिलाफ खेलना – मुझे लगता है कि यह एक खास जीत है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे पास उनके खिलाफ एक योजना थी। मैं उसमें कामयाब रहा और आखिर तक अपने प्लान पर कायम रह पाया। मैं इससे बहुत खुश हूं।’


BWF World Championships: Who Is Ayush Shetty? The Indian Shuttler Who Stunned World No. 1 Shi Yuqi

आयुष शेट्टी ने शी यू की को हराया
– फोटो : ANI


कौन हैं आयुष शेट्टी?

आयुष शेट्टी कर्नाटक के कर्कला के पास स्थित छोटे से इलाके सानूर से आते हैं। उनका बैडमिंटन से जुड़ाव काफी कम उम्र में हो गया था। महज आठ साल की उम्र में उनके पिता ने उन्हें बैडमिंटन से परिचित कराया और शुरुआती दौर में वह उन्हें अपने घर के पीछे ही अभ्यास कराते थे। आयुष की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए उनका परिवार बाद में बंगलूरू चला गया।

यहां उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलीं। इसके बाद उन्होंने प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में प्रशिक्षण हासिल किया, जहां उन्हें अपने खेल को निखारने का मौका मिला। छोटे शहर से निकलकर देश की प्रतिष्ठित बैडमिंटन अकादमी तक का उनका सफर बताता है कि भारतीय बैडमिंटन में उनकी कहानी सिर्फ एक अचानक मिली बड़ी जीत की नहीं है, बल्कि वर्षों की मेहनत और तैयारी का नतीजा है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

School Closed: भारी बारिश के चलते यूपी में स्कूल बंद, यहां जारी हुआ आदेश; पढ़ें पूरा अपडेट – Schools Closed Due To Heavy Rain  in Up Order Issued Here Read Full Update

Ind Vs Sl Live Score:चौथे दिन के पहले ही ओवर में आउट हुए यशस्वी, असिथा ने भेजा पवेलियन; खाता भी नहीं खोल सके – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 1st Test Match Day 4 Scorecard Galle Stadium Updates

‘राहुल ब्रिगेड का काम हंगामा करना’:रिजिजू ने कांग्रेस की विचारधारा पर उठाए सवाल; ‘दिमागी नक्सल’ पर क्या कहा? – Kiren Rijiju Congress Rahul Gandhi Dimagi Naxal Controversy Parliament Monsoon Session

यूपी में Ips अफसर की मां का कत्ल:हमेशा खुला रहता था घर का छोटा दरवाजा, इस एक सवाल ने उलझा दी पूरी कहानी – Ips Officer Mother Murdered Indravati Murder Case Call Details Of Close Associates Being Scrutinized

Philippines:स्कूल में गोलीबारी से मचा हड़कंप; सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने चलाईं गोलियां, दो घायल – Philippines Panic Ensues Following School Shooting; 7th-grade Student Opens Fire

Bihar:बिहार में कई Ias अधिकारियों का तबादला, इन जिलों के डीएम भी बदले; जानिए किन्हें-कहां की जिम्मेदारी मिली? – Bihar Several Ias Officers Transferred In Bihar Dm Of Some Districts Changed Begusarai Sitamarhi Bhojpur

Leave a Comment