लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

NYC Mayor Mamdani Bengali Speaking Video: न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान मम्दानी ने शहर के हाई स्कूल के छात्रों के लिए 2000 से ज्यादा फ्री ब्रॉडवे टिकट की घोषणा की है. इस दौरान मम्दानी बंगाली में बात करते हुए नजर आ रहे है. ये टिकट लॉटरी सिस्टम के जरिए बांटे जाएंगे. 

इस पार्टनरशिप को थिएटर डेवलपमेंट फंड की साझेदारी में शुरू किया गया है. इस प्रोग्राम से स्टूडेंट्स को बिना टिकट के पैसे दिए सात ब्रॉडवे शो में से किसी एक को देखने का मौका मिलेगा.

मम्दानी ने कहा है कि न्यूयॉर्क के रहने वाले युवा निवासियों को अपनी आर्थिक स्थिति की परवाह न करते हुए शहर के थिएटर और सांस्कृतिक माहौल का एक्सपीरियंस करने का मौका मिलना चाहिए.

मुफ्त लॉटरी में हिस्सा ले सकते हैं न्यूयॉर्क के रहने वाले छात्र

इसके अलावा मम्दानी ने एक्स पर किए पोस्ट में अंग्रेजी में इस पहल की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि दुनिया भर से लोग ब्रॉडवे का अनुभव करने के लिए न्यूयॉर्क शहर आते हैं. ऐसे में जो बच्चे यहां बड़े होते हैं, उन्हें भी ऐसा करने का मौका मिलना चाहिए. उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स इस प्रोग्राम के जरिए मुफ्त लॉटरी में हिस्सा ले सकते है. घोषणा के दौरान मेयर ने बंगाली भाषा का इस्तेमाल करने से भी लोगों का ध्यान खींचा है. 

यूजर्स ने मम्दानी के भाषा कौशल की तारीफ की, कहा- यह बहुत बढ़िया है

इस दौरान कई यूजर्स ने उनके भाषा कौशल की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, यह बहुत बढ़िया है. ऐसे ही करते रहिए. मिसाल कायम कर रहे हैं. न्यूयॉर्क की विविधता दिखा रहे हैं. एक यूजर ने कमेट करते हुए लिखा, मेरी आंखों में आंसू आ गए. आपकी बांग्ला मुझसे बेहतर है. वहीं, तीसरे यूजर ने कहा कि वह कितनी भाषाएं बोलते हैं. यह कमाल है. मुझे वह बहुत पसंद हैं. 


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment