सनी देओल की राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने सिनेमाघरों में 14 अगस्त को दस्तक दी थी. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से क्लैश हुआ है. सनी की पीरियड ड्रामा फिल्म की शुरुआत को धीमी हुई थी लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते इस फिल्म ने वीकेंड पर तहलका मचा दिया. चलिए यहां जानते हैं ‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की है?
‘बंटवारा 1947’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. हालांकि इसने बंपर ओपनिंग नही की लेकिन वीकेंड पर इसने सारी कसर सूद समेत पूरी कर ली. दरअसल शनिवार को और रविवार की छुट्टी का इस फिल्म को पूरा फायदा उठाया है और इसी के साथ सिंगल डिजिट में ओपनिंग के बावजूद इस फिल्म ने शनिवार को डबल डिजिट में कलेक्शन किया. हालांकि संडे को फिर इसकी कमाई में मंदी देखी गई है.फिल्म की कमाई की बात करें तो
- ‘बंटवारा 1947’ ने 5.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी.
- इसके बाद दूसरे दिन इसने 15 अगस्त पर यानी शनिवार को जबरदस्त उछाल दिखाते हुए 13.50 करोड़ कमाए.
- वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 7.50 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ ‘बंटवारा 1947’ की भारत में तीन दिनों की नेट कमाई अब 26.75 करोड़ रुपये हो गई है.

‘बंटवारा 1947’ ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
‘बंटवारा 1947’ की कमाई में रिलीज के तीसरे दिन मंदी दो देखी गई लेकिन इसने एक बड़ा कमाल भी कर दिया है. दरअसल इसने पेद्दी(हिंदी) समेत साल की 23 बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कमाई के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है. सनी स्टारर ने इन फिल्मों को मात दी है.
- ओह माय डॉग – 4.37 करोड़
- भाई तेरा स्टार है- 1.12 करोड़
- द इंडिया स्टोरी- 1.06 करोड़
- तेरा यार हूं मैं- 0.56 करोड़
- बेबी डू डाई डू- 7.4 करोड़
- हॉन्टेड 3 डी- 18.7 करोड़
- भारत भाग्य विधाता- 7.01 करोड़
- गवर्नर- 6.21 करोड़
- बंदर- 4.18 करोड़
- पेद्दी(हिंदी)- 22.46 करोड़
- द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- 1.79 करोड़
- आखिरी सवाल- 2.94 करोड़
- दादी की शादी- 7.58 करोड़
- एक दिन- 4.3 करोड़
- गिन्नी वेड्स सनी 2- 1.54 करोड़
- दो दीवाने सहर में- 7.98 करोड़
- अस्सी- 11.42 करोड़
- तू या मैं- 7.2 करोड़
- भाबी जी घर पर हैं- 1.37 करोड़
- वध 2- 3.83 करोड़
- मायसबा- 0.85 करोड़
- राहु केतु-6.37 करोड़
- हैप्पी पटेल- 6.2 करोड़
‘बंटवारा 1947’ साल की 10वीं सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्म भी बनी है
‘बंटवारा 1947’ ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल ये इक्कीस (22. करोड़) के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को मात देकर साल की 10वीं सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब देखने वाली बात होगी कि ये वीकडेज में कैसा परफॉर्म कर पाती है.

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
‘बंटवारा 1947’ के बारे में
‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया है. फिल्म की स्टार कास्ट में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल सहित कई कलाकारों के नाम शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
