लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jharkhand:छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का Cm हेमंत को पत्र, बोले- युवा देश का भविष्य, उनकी मांगें जायज – Rahul Gandhi Letter Hemant Soren Jharkhand Student Protest Jpsc Jssc Recruitment Exam Irregularities

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी बाकी चिंताओं का समाधान निकालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवाओं की बात सुनी जानी चाहिए और सरकार को इस मुद्दे के समाधान के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।

‘शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र का मुख्य स्तंभ’

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजे पत्र में कहा कि कांग्रेस पार्टी का मानना है कि संविधान में दिया गया शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार लोकतंत्र के मुख्य स्तंभों में से एक है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कांग्रेस ने अपना पूरा समर्थन दिया है। राहुल गांधी ने आगे आरोप लगाया कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस और बीजेपी का कब्जा हो गया है और इसे छात्रों के शोषण और दमन का माध्यम बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था अब वैसी मजबूत ज्ञान-व्यवस्था नहीं रही, जैसी एक दशक पहले हुआ करती थी।

 

‘छात्रों की मांगें जायज हैं’

राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि झारखंड में छात्र राज्य की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका विरोध शांतिपूर्ण है और उनकी मांगें जायज हैं। उन्होंने झारखंड सरकार की ओर से छात्रों के साथ बातचीत शुरू किए जाने की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी के माध्यम से छात्रों से बातचीत शुरू की गई है और छात्रों की कई मांगों पर सहमति भी बनी है। हालांकि, इसके बावजूद आंदोलन जारी है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

‘आप छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मिलिए’

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि वह स्वयं आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत मुलाकात से छात्रों की बाकी चिंताओं को दूर करने और सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत के युवा देश का भविष्य हैं। ऐसे संकट के समय में उनके साथ एकजुटता दिखाना और उनका समर्थन करना जरूरी है। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से छात्रों की बात सुनने और इस पूरे मामले का समाधान निकालने के लिए उचित कदम उठाने की अपील की।

पुतला दहन के बाद सरकार ने फिर बातचीत के लिए बुलाया

रांची में छात्रों का आंदोलन पिछले 20 दिनों से अधिक समय से जारी है। 16 अगस्त को प्रदर्शनकारी छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले दहन किए थे। इसके बाद झारखंड सरकार ने छात्रों को एक बार फिर बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।


सरकार और छात्रों के बीच पहले भी कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। आंदोलन के लिहाज से 17 अगस्त की बैठक को अहम माना जा रहा है।

17 अगस्त को दोपहर 2 बजे बातचीत का प्रस्ताव

सरकार की ओर से प्रदर्शनकारी छात्रों को 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर की ओर से छात्रों को सरकार के इस प्रस्ताव की जानकारी दी गई है। अब सभी की नजर सरकार और छात्रों के बीच होने वाली इस बैठक के नतीजे पर है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राशिफल 04 अक्तूबर:मेष, कर्क और मकर राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत – Today Horoscope 4 October 2026, Horoscope Today, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal, 4 October 2026 Horoscope, T

आज का शब्द:विकीर्ण और रवीन्द्रनाथ टैगोर की कविता- दुःख की अँधियरिया रात – Aaj Ka Shabd Vikeerna Ravindranath Taogore Ki Kavita Dukh Ki Andhiyariya Rat

कांग्रेस:एमपीएससी आंदोलन अब ‘सत्याग्रह’, राहुल गांधी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज कराया आंदोलन; क्या है मांग? – Mpsc Movement Now A ‘satyagraha’, Says Rahul Gandhi After Launch Of Portal

यूपी:क्या प्रदेश के स्कूलों में हो सकता है पितृ विसर्जन का अवकाश?, कैलेंडर में इन नियमों के तहत है छुट्टी – Up: Can Schools In The State Have A Holiday For Pitru Visarjan? The Holiday Is Listed In The Calendar Under Th

‘गणेश विसर्जन खत्म, अब ज्ञानेश कुमार का विसर्जन बाकी’:प्रकाश राज ने एसआईआर पर उठाए सवाल; भाजपा ने क्या कहा? – Ganesh ‘visarjan’ Over, Gyanesh Kumar ‘visarjan’ Remains: Prakash Raj

सीबीआई:एलआईसी निवेश फ्रॉड केस में रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ चार्जशीट, जानें क्या है पूरा मामला – Cbi Chargesheets Rcom, Ex Chief Investment Officer Of Lic In Rs 3,750-cr Cheating Case

Leave a Comment