लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Sl:क्या गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बनेगी विलेन, फिर रुक-रुककर होगा मुकाबला? जानें मौसम रिपोर्ट – Ind Vs Sl: Rain Threat Looms Over Day 3 Of India Vs Sri Lanka Galle Test

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश खलल डाल सकती है। दूसरे दिन बारिश के कारण एक सत्र से अधिक का खेल प्रभावित हुआ था। इसके बावजूद भारत ने दिन का खेल नौ विकेट पर 460 रन के मजबूत स्कोर के साथ समाप्त किया। भारत की ओर से कुलदीप यादव 12 रन और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। अब सबकी नजर इस बात पर है कि भारतीय टीम अपनी पारी घोषित करती है या बल्लेबाजी जारी रखती है।




IND vs SL: Rain threat looms over Day 3 of India vs Sri Lanka Galle Test

गॉल टेस्ट के तीसरे दिन बारिश का साया
– फोटो : IANS


दूसरे दिन सिर्फ 43 ओवर का खेल

गॉल में लगातार बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल भी प्रभावित होने की आशंका है। दूसरे दिन बारिश के चलते शुरुआत में देरी हुई और लंच भी समय से पहले लेना पड़ा। खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 2:35 बजे पर शुरू हो सका और पूरे दिन केवल 43 ओवर ही फेंके जा सके। भारत ने अपने पहले दिन के 288/2 के स्कोर में 172 रन और जोड़े। टीम ने दिन का अंत 460/9 के स्कोर पर किया।


IND vs SL: Rain threat looms over Day 3 of India vs Sri Lanka Galle Test

गॉल टेस्ट के तीसरे दिन बारिश का साया
– फोटो : IANS


गॉल में सोमवार को बारिश की ज्यादा संभावना

  • एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को गॉल में बारिश की 83 प्रतिशत संभावना है। घंटे के हिसाब से भी बारिश का खतरा लगातार बना हुआ है।
  • सुबह 10 बजे बारिश की संभावना 51 प्रतिशत, 11 बजे 47 प्रतिशत और दोपहर 12 बजे 44 प्रतिशत बताई गई है।
  • दोपहर 1 बजे यह 48 प्रतिशत और 2 बजे 52 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।
  • इसके बाद 3 बजे 45 प्रतिशत, 4 बजे 39 प्रतिशत और 5 बजे 34 प्रतिशत संभावना है।
  • शाम छह बजे फिर बारिश की संभावना 40 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।
  • ऐसे में तीसरे दिन भी मुकाबला रुक-रुककर शुरू होने और बारिश के कारण बार-बार रुकने की स्थिति में रह सकता है।


IND vs SL: Rain threat looms over Day 3 of India vs Sri Lanka Galle Test

देवदत्त पडिक्कल
– फोटो : PTI


भारत की मजबूत स्थिति

भारत फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में काफी मजबूत स्थिति में है और टीम की नजर टेस्ट में नतीजा हासिल करने पर होगी। भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने पहले टेस्ट शतक को बड़े स्कोर में तब्दील किया। उन्होंने 230 गेंदों पर 167 रन की शानदार पारी खेली। पडिक्कल ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए भारतीय पारी को मजबूती दी। उनके अलावा केएल राहुल ने 82 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 51 रन की तेजतर्रार पारी खेली। जुरेल ने मानव सुथार के साथ 55 रनों की साझेदारी भी की।


IND vs SL: Rain threat looms over Day 3 of India vs Sri Lanka Galle Test

भारत बनाम श्रीलंका
– फोटो : PTI


श्रीलंका के गेंदबाजों ने की वापसी

श्रीलंका की ओर से डेब्यू कर रहे ऑफ स्पिनर केशारा नुवांथा ने तीन विकेट लेकर प्रभावित किया। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने 109 रन देकर चार विकेट हासिल किए। दूसरी नई गेंद मिलने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों को कुछ अहम सफलताएं मिलीं, लेकिन इसके बावजूद भारत ने दिन का खेल पूरी तरह अपने पक्ष में रखा। अब तीसरे दिन बारिश अगर मुकाबले को ज्यादा प्रभावित नहीं करती है, तो भारत के पास श्रीलंका पर दबाव बढ़ाने और टेस्ट में निर्णायक बढ़त हासिल करने का सुनहरा मौका होगा।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सक्लूसिव:40 मिनट का खौफनाक सफर, कॉकपिट में खून-खराबा; चश्मदीद ने बताई कैप्टन स्मित की जान बचाने की दास्तां – Dubai-tel Aviv Flight Horror Eyewitness Almog Reveals Cockpit Chaos About Indian Captain Smit Machchhar

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण:एशियाड में खत्म किया 44 साल का सूखा, चीन को हराया; ओलंपिक का टिकट पक्का – India Vs China Hockey Final Highlights: Asian Games 2026 Finals Ind Vs China Hockey Match Today Result

नदी में डूबने से पांच की मौत:सामने आया हादसे से पहले का वीडियो, ऐसे हुआ था झांसी में ये दर्दनाक हादसा – Video Showing Five People Before They Drowned In River In Jhansi

एशियन गेम्स:क्या था चीन के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की जीत का मंत्र? कोच सोर्ड मारिन ने बताया डिफेंस का राज – India Womens Hockey Coach Sjoerd Marijne Reveals Mantra Behind Asian Games Gold Win Over China

नुसरत भरूचा:देश लौटीं अभिनेत्री, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते दिखा परिवार; बाली में हुआ था हादसा; देखें वीडियो – Nushrratt Bharuccha Brought To Mumbai Hospital On Stretcher After Bali Accident Set To Undergo Spine Surgery

उत्तरकाशी:यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए कर्नाटक और महाराष्ट्र के दो श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत, दोनों की मौत – Uttarkashi: Two Pilgrims From Karnataka And Maharashtra Died In Yamunotri Dham

Leave a Comment