लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सुखबीर बादल पर हमले की Nia जांच की मांग:हरसिमरत ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, पंजाब पुलिस पर क्यों उठे सवाल? – Sukhbir Singh Badal Attack Harsimrat Kaur Badal Nia Probe Demand

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि यह हमला किसी गहरी अंतर-राज्यीय या अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा हो सकता है। अपने पत्र में उन्होंने 13 अगस्त 2026 की ताजा घटना और चार दिसंबर 2024 को अमृतसर में हुए हमले के बीच संभावित कड़ियों की गहराई से पड़ताल करने का आग्रह किया है।

13 अगस्त 2026: नांदेड़ में क्या हुआ था?

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा परिसर के पास सुखबीर सिंह बादल पर अचानक हमला किया गया। निहंग पोशाक में आए एक हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से वार करने का प्रयास किया। इस दौरान वहां तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के सुरक्षाकर्मी ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर हमलावर को रोका। इस धक्का-मुक्की में सुखबीर बादल के दाहिने हाथ पर चोट लगी। वहीं, सुरक्षाकर्मी को भी चोटें आईं। 


चार दिसंबर 2024 के हमले से है कनेक्शन? 

हरसिमरत कौर बादल ने अपने पत्र में 4 दिसंबर 2024 की अमृतसर घटना का विशेष रूप से जिक्र किया है। उस समय श्री हरमंदिर साहिब परिसर में सुखबीर बादल पर गोली चलाई गई थी। उस वक्त बादल श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देश पर सेवादार के रूप में धार्मिक सेवा निभा रहे थे। सांसद का तर्क है कि दोनों ही हमले धार्मिक स्थलों के परिसर में और बहुत करीब से किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दोनों वारदातों के पीछे एक ही तरह के असामाजिक तत्वों या नेटवर्क का हाथ हो सकता है।

यह भी पढ़ें: सुखबीर सिंह बादल मेदांता में भर्ती: नांदेड हमले में हाथ में लगी चोट, प्लास्टिक सर्जन की निगरानी में इलाज

पंजाब पुलिस और सरकार पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

पत्र में पंजाब सरकार और राज्य पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। हरसिमरत कौर का आरोप है कि 2024 के जानलेवा हमले के बाद पंजाब पुलिस मुख्य साजिशकर्ताओं का पता लगाने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में पूरी तरह असफल रही। पहली घटना से कोई ठोस सबक न लिए जाने के कारण ही असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हुए और दूसरी बार हमला संभव हो सका। अकाली दल का मानना है कि राज्य स्तर की पुलिस इस तरह की साजिशों के पीछे छिपे बड़े अंतर-राज्यीय या सीमा-पार के नेटवर्क को बेनकाब करने में सक्षम नहीं है।

केंद्रीय एजेंसी से जांच की जरूरत क्यों?

हरसिमरत कौर ने अपने पत्र में स्पष्ट लिका है कि पूरे मामले का सच सामने लाने के लिए एनआईए जांच बेहद जरूरी है। केवल एक केंद्रीय एजेंसी ही दोनों हमलों के बीच के संभावित संबंधों, उनके वित्तपोषण (फंडिंग) और इसके पीछे की मुख्य ताकतों की निष्पक्ष जांच कर सकती है। अब इस संवेदनशील मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के अगले फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली नई ईवी नीति का असर:शुरुआती तीन महीनों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन कितने बढ़े? – Delhi Ev Policy: Electric Two-wheeler Registrations Surge 30% In First 3 Months; Govt Approves Charging Sites

दिल्ली की हवा में घुलने लगा जहर:धीरे-धीरे खराब श्रेणी की ओर बढ़ रही फिजा, एक दिन में 37 अंक बढ़ा एक्यूआई – Delhi S Air Quality Is Gradually Moving Towards Poor Category

Box Office Collection The Vvan Crosses Rs 50 Crore Check The Paradise Mirzapur And Other Films Earnings – Entertainment News: Amar Ujala

अजीब हादसा:अचानक निकल गए चलती बस के दोनों पिछले पहिए, सड़क पर घिसटती रही गाड़ी; 20 यात्रियों की बची जान – Both Rear Wheels Of A Bus Suddenly Came Off, Dragging The Vehicle On The Road; 20 Passengers Survived

उत्तराखंड:भाजपा से इस्तीफे के बाद बोले जुबिन नौटियाल के पिता- मंचों पर हुआ अपमान, संगठन में चल रहा वन मैन शो – Uttarakhand Singer Jubin Nautiyal Father Ramsharan Left Bjp And Speaks After Resigning

बिहार में बाढ़ का कहर:गंडक-बागमती-कोसी उफनाई, दो लाख लोग परेशान; कई जगह तटबंध टूटे; जानिए कहां-क्या हाल है? – Floods In Bihar: Gandak, Bagmati Kosi Rivers Overflow; Two Lakh People Affected; Embankments Breached

Leave a Comment