लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘बंटवारा 1947’ ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को अच्छे रिव्यू मिले. फिल्म को राज कुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

‘बंटवारा 1947’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 13.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 8,071 शोज मिले. फिल्म को 34 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 134.8 परसेंट ग्रोथ देखने को मिली. फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म को 8,721 शोज मिले और 15 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

फिल्म ने टोटल 19.25 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने 22.91 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में दूसरे दिन 2 करोड़ कमाए. वहीं फिल्म का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 3.50 करोड़ हो गया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 26.41 करोड़ की कमाई कर ली है.

ये भी पढ़ें- निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा ‘चुगलीस्टार’? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह

फिल्म ने इन 5 फिल्मों को छोड़ा पीछे

इसी के साथ ‘बंटवारा 1947’ ने इन 5 फिल्मों को पछाड़ दिया है. ‘इक्कीस’ ने दूसरे दिन 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. दो दिन में फिल्म ने 10.50 करोड़ कमाए थे. ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे दिन 1.85 करोड़ कमाए. फिल्म को 2,152 शोज मिले थे. दो दिन में फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया.

‘मर्दानी 3’ ने दूसरे दिन 6.25 करोड़ कमाए. फिल्म को 4830 शोज मिले और 26 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने दो दिन में टोटल 10.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म में रानी मुखर्जी लीड रोल में थीं. फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने दूसरे दिन 3.75 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 4884 शोज मिले और फिल्म को 15 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली थी. दो दिन में फिल्म ने टोटल 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया. 

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने दूसरे दिन 5.75 करोड़ कमाए थे. वहीं फिल्म को 6717 शोज मिले थे. फिल्म को 16 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली थी. फिल्म ने 2 दिन में टोटल 9.75 करोड़ कमाए. फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स थे.

ये भी पढ़ें- एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे

‘बंटवारा 1947’ में दिखे ये स्टार्स

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. उनके अलावा फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. वहीं आमिर खान ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान की है. सनी देओल को एक बार फिर उनके एक्शन अवतार में देखा गया. शबाना आजमी के रोल की फिल्म में काफी तारीफ हो रही है.

फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले. पहले दिन फिल्म ने भले ही थोड़ा कम कलेक्शन किया. लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ी. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला. अब आने वाले दिनों में देखना होगा फिल्म का कैसा कलेक्शन करती है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment