लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंडोनेशिया के फ्लोरेस आइलैंड के तट पर शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का भूकंप आया. देश की मौसम विज्ञान, क्लाइमेटोलॉजी और जियोफिजिक्स एजेंसी (बीकेएमजी) ने यह जानकारी दी. भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी मच गई है. अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं.

सुनामी की चेतावनी जारी

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीकेएमजी ने बताया कि भूकंप का सेंटर ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत के मबे से 36 किमी उत्तर-पूर्व में, 15 किमी की गहराई में था. बीकेएमजी ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है.

तेज ऑफ्टरशॉक महसूस हुए
शुरुआत में भूकंप के बाद उसी क्षेत्र में 5.6 और 5.9 तीव्रता के दो और तेज आफ्टरशॉक महसूस हुए थे. शुरुआत में कई तटीय स्थानों के लिए सुनामी की चेतावनी दी गई थी लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है. लोगों से सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की जा रही है.

वायरल हुए वीडियो

सोशल मीडिया पर भूकंप के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें इमारतें गिरती और क्षतिग्रस्त होती नजर आ रही हैं. लोग बिल्डिंग और अपने घर से बाहर निकलकर सुरक्षित जगह की तरफ भाग रहे हैं. 

इंडोनेशिया में आते रहते हैं भूकंप

इंडोनेशिया के खतरनाक भूकंपों के इतिहास में 2004 में आया 9.1 तीव्रता का एक विनाशकारी झटका भी शामिल है, जो सुमात्रा के तट पर आया था और जिससे सुनामी आई थी. पूरे इलाके में 220,000 लोग मारे गए थे. इंडोनेशिया में लगभग 170,000 लोग मारे गए थे. 2018 में, इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप पर एक शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसके बाद अगले कुछ सप्ताह में कई झटके आए. इस आपदा में लोम्बोक और पड़ोसी सुंबावा में 550 से ज्यादा लोग मारे गए. ये दोनों ही मशहूर पर्यटन स्थल हैं.

उसी साल बाद में, सुलावेसी में एक और बड़ी आपदा आई. आइलैंड पर 7.5 की तीव्रता का भूकंप आया, जिससे पालू में भयानक सुनामी आई. इस आपदा में 4,300 से ज्यादा लोग मारे गए या लापता बताए गए.

इनपुट-आईएएनएस

ये भी पढ़ें: पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment