लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Middle East Tensions: अब धुआं-धुआं होगा तेहरान! ईरान पर बारुद बरसाने के लिए इजरायल पहुंची हथियारों की खेप

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

West Asia Tensions: पिछले महीने 28 फरवरी, 2026 से अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुआ युद्ध अब एक बेहद भयावह रूप ले चुका है. इस युद्ध में अमेरिका और इजरायल ने एक साथ मिलकर ईरान ने हजारों हमलों को अंजाम दिया है, जबकि ईरान ने US और इजरायल से इकट्ठा लड़ते हुए दोनों देशों पर जोरदार पलटवार किए हैं. दोनों तरफ से हुए इन हमलों में अब तक कई हजार लोगों की जान जा चुकी है. इसके अलावा, अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति यानी कच्चे तेल, LPG और LNG जैसे ऊर्जा स्रोतों की आपूर्ति पर भी काफी ज्यादा हुआ है.

अमेरिका ने भारी मात्रा में भेजे हथियारः इजरायली रक्षा मंत्रालय

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और तनाव के बीच एक खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक ईरान के साथ जंग की शुरुआत के बाद अमेरिका ने इजरायल को भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियारों की सप्लाई की है. जानकारी के मुताबिक, युद्ध की शुरू होने के बाद से लेकर अब तक अमेरिका ने गोला-बारूद और हथियारों से लदे 200 से ज्यादा विमान इजरायल में भेजे हैं

इजरायली रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी विमानों ने इजरायल को बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार पहुंचाए हैं, ताकि ईरान पर लगातार हमले जारी रखकर युद्ध में जीत हासिल की जा सके. इसके अलावा, इजरायल के रक्षा उद्योग ने भी अपने एयर डिफेंस मिसाइलों के प्रोडक्शन को तीन गुना बढ़ा दिया है और तेल अवीव इस उत्पादन को अब चार गुना बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है.

ईरान ने सऊदी में मार गिराया अमेरिका के AWACS एयरक्राफ्ट

मध्य पूर्व में जारी जंग के बीच ईरान ने रविवार (29 मार्च, 2026) को सऊदी अरब में स्थित अमेरिका के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों और हमलावर ड्रोन्स के जरिए उसके एक AWACS विमान को मार गिराने का दावा किया. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में ईरानी न्यूज एजेंसी ने अमेरिकी वायु सेना के AWACS एयरक्राफ्ट के हमले में तबाह होने से पहले और बाद की तस्वीर साझा की. ईरान के इस हमले में 10 अमेरिकी कर्मचारी भी घायल हुए थे.

यह भी पढ़ेंः हॉर्मुज को खोलो या फिर उड़ाएंगे पावर प्लांट और तेल कुएं, जिद पर अड़े ईरान को ट्रंप की नई धमकी

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता फेल, क्या मिडिल ईस्ट में फिर भड़केगी जंग? होर्मुज स्ट्रेट बना हॉट टॉपिक

ईरान से बातचीत फेल होने पर तिमतिमाए ट्रंप, कहा- ईरान को फिर से स्टोन एज में भेज देंगे

अमेरिका के सिएटल में स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा स्थापित, शहर में भारतीय नायक की होगी पहली मूर्ति

पाकिस्तान में फेल हुई ईरान और अमेरिका की बातचीत तो आया नेतन्याहू का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान में अराघची-विटकॉफ के बीच नोकझोंक, मीटिंग में हाथापाई की नौबत, तुर्किए मीडिया की रिपोर्ट में दावा

इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर

Leave a Comment