लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अरुणाचल में आसमान से आफत:लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, चार की मौत; सेना के पांच जवान लापता – Four People Died And Five Army Soldiers Went Missing Following Landslides And Flash Floods Arunachal Pradesh

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण दो अलग-अलग हादसों में बड़ा नुकसान हुआ है। अपर सुबनसिरी में सड़क निर्माण स्थल पर लैंडस्लाइड से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दिबांग वैली में अचानक आई बाढ़ से सेना के दो शेल्टर बह गए और पांच जवान लापता हो गए। दोनों घटनाओं में बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

शुक्रवार शाम को हुईं घटनाएं

राज्य के इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के अनुसार, दोनों घटनाएं शुक्रवार शाम को हुईं। अपर सुबनसिरी जिले में केओजारिंग-ब्याचिंग सड़क निर्माण स्थल पर भारी लैंडस्लाइड हुआ। अचानक बड़ी मात्रा में मलबा गिरने से कई लोग उसके नीचे दब गए। मलबे में दबे लोगों में से चार टाडू बाकी, ताजी राय, मार्कोश बसुमतारी और बाबुल अली की मौत की खबर है। अपर सुबनसिरी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि बाबुल अली का शव बरामद कर लिया गया है। अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।

 

पुलिस, फायर सर्विस और SDRF की टीमें जुटीं

लैंडस्लाइड के बाद खोज और बचाव अभियान के लिए नाचो पुलिस स्टेशन के जवानों को मौके पर तैनात किया गया है। डपोरिजो से फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के जवानों को भी घटनास्थल पर भेजा जा रहा है। इसके अलावा स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की एक टीम भी राहत और बचाव अभियान में मदद करेगी।

दिबांग वैली में बाढ़ ने सेना के कैंप को चपेट में लिया

दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने पाशु पानी आर्मी कैंप में तबाही मचा दी। बाढ़ के तेज बहाव में 5वीं ग्रेनेडियर के दो शेल्टर बह गए। अधिकारियों के मुताबिक, अचानक आई बाढ़ सेना के सात जवानों को अपने साथ बहा ले गई। इनमें से दो जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि पांच जवान अब भी लापता हैं।

पांच जवानों की तलाश में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन

लापता जवानों की पहचान हवलदार उपेंद्र और सेना के जवान कुंदन, विनोद, आदित्य और समुंडा के रूप में हुई है। उनकी तलाश के लिए 5वीं ग्रेनेडियर की दो खोज और बचाव टीमें पहले ही घटनास्थल पर तैनात की जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: ‘भारत को विश्वगुरु बनाना है तो चुनौतियों से लड़ना होगा’: स्वतंत्रता दिवस पर बोले RSS प्रमुख; और क्या कहा?

ITBP और सेना की इंजीनियरिंग टीम भी अभियान में शामिल

लापता जवानों की तलाश के लिए ITBP की 58वीं बटालियन, जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की 62 RCC, स्थानीय स्वयंसेवकों और अरुणाचल प्रदेश पुलिस के जवानों की टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। पासीघाट से SDRF की एक टीम भी बचाव अभियान में शामिल होने के लिए अनिनी जा रही है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्शन में तुकाराम मुंढे:एफडीए ने पुणे में सिप्ला के गोदाम का लाइसेंस किया रद्द, कंपनी ने फैसले पर क्या कहा? – Tukaram Mundhe In Action: Maharashtra Fda Cancels Cipla Pune Warehouse Licence, What Did The Company Say?

भारत बनाम वेस्टइंडीज:शुभमन गिल की नजर एक और बड़ी पारी पर, मुल्लांपुर में पहली बार वनडे खेलेंगे भारतीय कप्तान – Shubman Gill Eyes Another Big Knock In New Chandigarh After Record-breaking Odi Double Century

पंजाब में छात्रा की मौत:पुलिस कर रही थी गाड़ी का पीछा, अर्शप्रीत को कुचलकर चाय की दुकान में घुसी ‘कातिल’ कार – Car Runs Over Female Student In Jaito She Dies

ऑपरेशन सफेद सागर:रियल हीरोज से मिले एक्टर्स, सिद्धार्थ-अभय ने कारगिल वॉरियर्स संग मनाया खास दिन; देखें फोटोज – Operation Safed Sagar Stars Siddharth And Abhay Verma Meet Real Kargil Heroes At Golden Arrows 75th Anniversar

एशियाड:क्रिकेट में पाकिस्तान से गोल्ड की जंग, हॉकी में मलयेशिया से फाइनल; जानिए 14वें दिन का पूरा कार्यक्रम – Asian Games 2026 Day 14: Indias Full Schedule For October 3, Cricket And Hockey Finals

प्रयागराज :पूरामुफ्ती में एक ही जमीन को तीन बार बेचने पर अतीक के करीबियों पर एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस – Fir Registered Against Atiq’s Associates For Selling The Same Plot Of Land Three Times In Puramufti

Leave a Comment