लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ugc-net 2026:16 अगस्त को आएगी प्रोविजनल आंसर-की, एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए क्या निर्देश जारी किए? – Ugc Net 2026 Provisional Answer Key Release Date August 16 Nta

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूजीसी-नेट 2026 की प्रोविजनल आंसर की का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बताया है कि 16 अगस्त 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। एनटीए के मुताबिक, इसी दिन सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) व एआईसीई (पीएचडी) 2026 की प्रोविजनल आंसर की भी जारी होगी।

कब जारी होगी आंसर की और कहां मिलेगी?

एनटीए ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) व एआईसीई (पीएचडी) 2026 की प्रोविजनल आंसर की 16 अगस्त 2026 को एनटीए की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

उम्मीदवार क्या रखें ध्यान?


16 अगस्त को जारी होगी: यूजीसी-नेट 2026 की प्रोविजनल आंसर की इसी दिन आएगी।

कई परीक्षाओं की कुंजी साथ आएगी: सीएसआईआर-नेट, आईसीएआर एआईईईए (पीजी) और एआईसीई (पीएचडी) की आंसर की भी जारी होगी।

सिर्फ आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें: एनटीए ने उम्मीदवारों को केवल एजेंसी की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: DU Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी UG और PG सेमेस्टर एग्जाम्स के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

कब हुई थी यूजीसी-नेट 2026 परीक्षा?

यूजीसी-नेट 2026 की परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून को आयोजित की गई थी। इसके बाद पांच जुलाई को दोबारा परीक्षा कराई गई थी। यूजीसी-नेट परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है।

यूजीसी-नेट में कितने पेपर होते हैं?

यूजीसी-नेट में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 में 50 प्रश्न होते हैं। इनमें शिक्षण योग्यता, तर्क क्षमता और सामान्य जागरूकता से जुड़े प्रश्न शामिल होते हैं। वहीं, पेपर-2 में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। ये प्रश्न संबंधित विषय पर आधारित होते हैं।

सीएसआईआर-नेट की परीक्षा कब हुई थी?

ज्वाइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 17 और 18 जुलाई को हुई थी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी माध्यम से आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का उद्देश्य जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और देशभर के संस्थानों में पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करना है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब में छात्रा की मौत:पुलिस कर रही थी गाड़ी का पीछा, अर्शप्रीत को कुचलकर चाय की दुकान में घुसी ‘कातिल’ कार – Car Runs Over Female Student In Jaito She Dies

ऑपरेशन सफेद सागर:रियल हीरोज से मिले एक्टर्स, सिद्धार्थ-अभय ने कारगिल वॉरियर्स संग मनाया खास दिन; देखें फोटोज – Operation Safed Sagar Stars Siddharth And Abhay Verma Meet Real Kargil Heroes At Golden Arrows 75th Anniversar

एशियाड:क्रिकेट में पाकिस्तान से गोल्ड की जंग, हॉकी में मलयेशिया से फाइनल; जानिए 14वें दिन का पूरा कार्यक्रम – Asian Games 2026 Day 14: Indias Full Schedule For October 3, Cricket And Hockey Finals

प्रयागराज :पूरामुफ्ती में एक ही जमीन को तीन बार बेचने पर अतीक के करीबियों पर एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस – Fir Registered Against Atiq’s Associates For Selling The Same Plot Of Land Three Times In Puramufti

रसिक दुलारी मौत:प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य की मौत पर बड़ा ट्विस्ट, अब पंडोखर सरकार ने पुलिस को दिया क्या ऑफर – Datia Pandokhar Dham Gurusharan Maharaj Offer Investigation Premanand Disciple Death

फ्रांस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन:स्कूलों के गेट पर आगजनी; 170 घायल, 400 हाईस्कूलों पर ताले की नौबत क्यों? – France Student Protests School Closures And Violence Explained

Leave a Comment