Independence Day Outfit Ideas: 15 अगस्त यानी कि हमारा स्वतंत्रता दिवस, हर भारतीय के लिए बेहद खास और गर्व का दिन होता है. इस दिन देश के लगभग सभी स्कूलों, कॉलेजों और ऑफिसों में तिरंगा फहराया जाता है और साथ ही अलग-अलग तरह के प्रोग्राम्स का आयोजन भी किया जाता है. इस खास मौके पर हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आना चाहता है. अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस पर एक सिंपल, सुंदर और देशभक्ति में डूबा हुआ लुक पाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से बिना बहुत महंगे या हैवी कपड़े खरीदे सबसे अलग दिख सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ सही रंगों का चुनाव करना है और 15 अगस्त के लिए आपका परफेक्ट लुक तैयार हो जाएगा. तो चलिए देखते हैं सबसे आसान और बढ़िया आउटफिट आइडियाज.

सफेद कुर्ती के साथ तिरंगा दुपट्टा
यह आपके लिए सबसे आसान, कम्फर्टेबल और कभी भी पुराना न होने वाला स्टाइल है. इसे स्टाइल करने के लिए आप अपनी अलमारी से कोई भी सादी या हल्की डिजाइन वाली सफेद कुर्ती और सफेद प्लाजो या लेगिंग निकाल लें. इसके साथ केसरिया, सफेद और हरे रंग के मिक्स वाला तिरंगा दुपट्टा या स्टोल ले लें. यह कॉम्बिनेशन स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जाने वालों के लिए बहुत ही सिंपल, सोबर और कम्फर्टेबल रहता है.
ये भी पढ़ें: Independence Day पर ऐसे तैयार करें अपने बच्चे को, दिखेगा सबसे प्यारा और अलग
तिरंगे बॉर्डर वाली सफेद साड़ी
अगर आप उनमें से हैं जिन्हें ट्रेडिशनल या फिर एथनिक लुक कैरी करना अच्छा लगता है, तो 15 अगस्त के दिन साड़ी पहनना आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है. इसके लिए आपको कोई भी सिंपल सफेद या फिर ऑफ-वाइट कॉटन या फिर जॉर्जेट की साड़ी चुन लेना होगा, इस बात का ख्याल रखें कि इसके बॉर्डर पर हरा और केसरिया रंग जरूर हो. आप इसके साथ हरे या ऑरेंज रंग का ब्लाउज भी पहन सकती हैं. यह सिंपल सा लुक बहुत ही ग्रेसफुल और सुंदर लगता है. अगर आपके स्कूल या कॉलेज में कोई फंक्शन है, तो यह साड़ी लुक एकदम परफेक्ट रहेगा.
ऑरेंज कुर्ती और ग्रीन पैंट्स का कॉम्बिनेशन
अगर आपके पास तिरंगा दुपट्टा नहीं है, तो भी टेंशन लेने की कोई बात नहीं है. आप अलग-अलग रंग के कपड़ों को मिलाकर भी तिरंगा लुक बना सकते हैं. इसके लिए आप केसरिया या ऑरेंज रंग की कुर्ती पहनें और उसके साथ डार्क हरे रंग का पैंट या सलवार मैच करें. अब इन दोनों रंगों के बीच सही बैलेंस बनाने के लिए साथ में सफेद रंग का दुपट्टा ले लें. यह लुक थोड़ा नया, मॉडर्न और काफी अट्रैक्टिव सा लगता है देखने में. इसमें आप भीड़ से बिल्कुल अलग और स्टाइलिश दिखेंगे.
इंडो वेस्टर्न लुक पाने के लिए व्हाइट टॉप और ग्रीन जींस या स्कर्ट
अगर आपको कुर्ती या फिर साड़ी पहनना अच्छा नहीं लगता है और आप कुछ वेस्टर्न स्टाइल ट्राय करना चाहते हैं, तो यह ऑप्शन आपके लिए ही है. इसके लिए आप एक सिंपल सफेद टी-शर्ट या टॉप पहनें और उसके साथ हरे रंग की लॉन्ग स्कर्ट या ट्रेंडी पैंट पहन लें. अब लुक को कंप्लीट करने के लिए गले में केसरिया रंग का एक छोटा स्कार्फ या स्टोल लपेट लें. यह स्टाइल बहुत ही कूल, यूथफुल और ट्रेंडी लगता है. इसे पहनकर चलने-फिरने में भी बहुत आसानी होती है.
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन
The post 15 अगस्त के दिन दिखना चाहती हैं सबसे अलग और स्टाइलिश? लड़कियां जरूर ट्राई करें ये आउटफिट आइडियाज appeared first on Prabhat Khabar.


