लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Google Fitbit Air:गूगल का पहला स्क्रीन-फ्री फिटनेस बैंड भारत में कब होगा लॉन्च? सामने आई बड़ी जानकारी – Google Fitbit Air Fitness Tracker India Launch October 2026 Confirmed Details

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आजकल हमारी जिंदगी स्क्रीन्स के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गई है। स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी या फिर हमारी कलाइयों पर बंधी स्मार्टवॉच, हर जगह से आने वाले नोटिफिकेशन्स हमें मानसिक रूप से थका देते हैं। इस डिजिटल थकान को खत्म करने के लिए टेक दिग्गज गूगल ने एक बेहद सूझबूझ भरा कदम उठाया है।


भारत में Fitbit Air कब देगा दस्तक?

गूगल ने 13 अगस्त को आयोजित ‘मेड बाय गूगल’ (Made by Google 2026) इवेंट में पिक्सल 11 सीरीज और पिक्सल वॉच 5 के शोर-शराबे के बीच, भारतीय बाजार के लिए एक बेहद खास गैजेट को लाने का एलान कर दिया है। यह गूगल का पहला स्क्रीन-फ्री फिटनेस वियरेबल बैंड Fitbit Air है, जो इसी साल अक्टूबर में भारत में दस्तक देने जा रहा है।

स्क्रीन नहीं, सिर्फ सेहत पर फोकस


  • Fitbit Air की सबसे बड़ी खासियत इसका स्क्रीनलेस डिजाइन है। इसमें डिस्प्ले नहीं दिया गया है, यानी न लगातार नोटिफिकेशन देखने का झंझट और न ही बार-बार कलाई उठाकर डेटा चेक करने की जरूरत।

  • Google का मकसद इसे ऐसा वियरेबल बनाना है जो दिनभर चुपचाप बैकग्राउंड में हेल्थ डेटा रिकॉर्ड करता रहे। इसका डिजाइन उन यूजर्स के लिए खास तौर पर दिलचस्प हो सकता है, जो फिटनेस ट्रैकिंग चाहते हैं लेकिन स्मार्टवॉच जैसी स्क्रीन और नोटिफिकेशन से दूरी बनाए रखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Made By Google 2026: Pixel 11 सीरीज से लेकर Pixel Tag तक, जानिए गूगल के लॉन्च इवेंट में क्या रहा खास

 

हार्ट रेट से लेकर नींद तक की निगरानी


  • Fitbit Air लगातार कई तरह के हेल्थ मेट्रिक्स को मॉनिटर कर सकता है। इनमें हार्ट रेट, रेस्टिंग हार्ट रेट, हार्ट रेट वैरिएबिलिटी (HRV), अनियमित हार्ट रिदम यानी AFib और ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) शामिल हैं।

  • इसके अलावा डिवाइस ऑटोमैटिक तरीके से नींद के पैटर्न और स्लीप साइकल को भी ट्रैक करता है। यानी इसे पहनने के बाद यूजर को हर बार मैन्युअली ट्रैकिंग शुरू करने की जरूरत नहीं होगी।

  • वैश्विक बाजारों में Fitbit Air के साथ ‘गूगल हेल्थ प्रीमियम’ का तीन महीने का ट्रायल भी दिया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स को एआई आधारित गूगल हेल्थ कोच टूल्स का एक्सेस मिलता है।

भारत में कितनी होगी Fitbit Air की कीमत?


  • Fitbit Air को चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मई में 99.99 डॉलर की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 9,400 रुपये होता है। हालांकि भारत में गूगल ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है।

  • दिलचस्प बात यह है कि ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजॉन इंडिया पर कुछ थर्ड-पार्टी विक्रेताओं ने Fitbit Air की लिस्टिंग जरूर दिखाई है। इनमें ब्लैक परफॉर्मेंस लूप मॉडल को करीब 16,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। हालांकि इन्हें Google की आधिकारिक भारतीय कीमत नहीं माना जा सकता। कंपनी की तरफ से अक्टूबर में लॉन्च के करीब आधिकारिक कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रयागराज :पूरामुफ्ती में एक ही जमीन को तीन बार बेचने पर अतीक के करीबियों पर एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस – Fir Registered Against Atiq’s Associates For Selling The Same Plot Of Land Three Times In Puramufti

रसिक दुलारी मौत:प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य की मौत पर बड़ा ट्विस्ट, अब पंडोखर सरकार ने पुलिस को दिया क्या ऑफर – Datia Pandokhar Dham Gurusharan Maharaj Offer Investigation Premanand Disciple Death

फ्रांस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन:स्कूलों के गेट पर आगजनी; 170 घायल, 400 हाईस्कूलों पर ताले की नौबत क्यों? – France Student Protests School Closures And Violence Explained

एशियन गेम्स:क्या क्रिकेट के फाइनल में शामिल नहीं होंगे मोहसिन नकवी? भारत-पाकिस्तान के बीच है गोल्ड की जंग – Acc President Mohsin Naqvi Will Miss The India-pakistan Asian Games Final

बिग बॉस 20:कैप्टेंसी टास्क में हुआ तगड़ा क्लेश, काजी और आसिफ के बीच जमकर हंगामा; यूजर्स ने इसे किया सपोर्ट – Bigg Boss 20 Qazi And Asif Clash During Captaincy Task Fans Show Support For Qazi

लेह:केसर की खुशबू से महकेगी लद्दाख की बंजर धरती, चार हजार वर्गमीटर में रोपे गए 90 हजार ईरानी कंद – The Barren Land Of Ladakh Will Be Fragrant With The Aroma Of Saffron.

Leave a Comment