लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Independence Day 2026 Theme:79वां या 80 वां भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है? जानिए इस साल की थीम – Which Independence Day Is Celebrated In 2026 79 Or 80 Know Independence Day Theme

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

which independence day is celebrated in 2026: भारत हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। लेकिन हर साल की तरह ही इस साल भी एक सवाल ने लोगों को कंफ्यूज कर रखा है कि, भारत इस साल अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा या 80वां?

1947 में भारत को आजादी मिली। स्वतंत्रता के कितने साल राष्ट्र ने देखें हैं और इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की कौन सी वर्षगांठ मनाई जा रही है? अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो इसका जवान आसान गणित से समझा जा सकता है।

जवाब तो आसान है, लेकिन अगर आप इसका गणित समझ लें तो हर साल होने वाली कंफ्यूजन से बच सकते हैं। 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लेकिन 15 अगस्त 1947 से 15 अगस्त 2026 तक भारत की आजादी के 79 वर्ष पूरे होंगे। यही वजह है कि 79 और 80 को लेकर लोगों के बीच भ्रम देखने को मिल रहा है।

भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली थी। सरकारी रिकॉर्ड भी 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति की तारीख के रूप में दर्ज करता है। दरअसल, अगर 1947 को पहला स्वतंत्रता दिवस माना जाए, तो 2026 में यह 80वीं बार मनाया जाएगा। वहीं, स्वतंत्रता के पूरे हुए वर्षों की गणना करें तो 79 वर्ष होते हैं।

इसे आसान शब्दों में कहें तो इस वर्ष भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस है,जबकि  देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे हुए हैं। आइए आसान शब्दों में जानते हैं कि आजादी के कितने साल हो गए हैं, और स्वतंत्रता दिवस की कौन सी वर्षगांठ 2026 में मनाई जा रही है। साथ ही इस वर्ष 15 अगस्त 2026 की क्या थीम रखी गई है।


79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस?



भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था। ऐसे गणित समझें,



2026 – 1947 = 79 वर्ष

इसका मतलब 15 अगस्त 2026 को देश की आजादी के 79 साल पूरे हो जाएंगे। लेकिन स्वतंत्रता दिवस की पहली वर्षगांठ 1948 में हुई थी, जबकि 15 अगस्त 1947 को ही पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। इसलिए,



  • 15 अगस्त 1947 = पहला स्वतंत्रता दिवस




  • 15 अगस्त 1948 = दूसरा स्वतंत्रता दिवस




  • 15 अगस्त 2025 = 79वां स्वतंत्रता दिवस




  • 15 अगस्त 2026 = 80वां स्वतंत्रता दिवस



इसी कारण 2026 को 80th स्वतंत्रता दिवस कहा जा रहा है।



15 अगस्त 1947 को क्या हुआ था?


  • 15 अगस्त 1947 को भारत ने लगभग दो शताब्दियों के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के बाद स्वतंत्रता प्राप्त की।

  • यह स्वतंत्रता लंबे स्वतंत्रता आंदोलन, अनेक आंदोलनों और असंख्य लोगों के संघर्ष एवं बलिदान का परिणाम थी। 

  • हर साल स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजन किए जाते हैं।

  • राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली के लाल किले से स्वतंत्रता दिवस समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।


इस साल स्वतंत्रता दिवस 2026 की थीम



2026 का स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस है। इस साल के आयोजनों में ‘वंदे मातरम् के 150 साल (150 Years of Vande Mataram)’ और ‘विकसित भारत 2047 के लिए युवा शक्ति (Yuva Shakti for Viksit Bharat@2047)’ जैसे विषयों को भी प्रमुखता दी जा रही है।


 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रयागराज :पूरामुफ्ती में एक ही जमीन को तीन बार बेचने पर अतीक के करीबियों पर एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस – Fir Registered Against Atiq’s Associates For Selling The Same Plot Of Land Three Times In Puramufti

रसिक दुलारी मौत:प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य की मौत पर बड़ा ट्विस्ट, अब पंडोखर सरकार ने पुलिस को दिया क्या ऑफर – Datia Pandokhar Dham Gurusharan Maharaj Offer Investigation Premanand Disciple Death

फ्रांस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन:स्कूलों के गेट पर आगजनी; 170 घायल, 400 हाईस्कूलों पर ताले की नौबत क्यों? – France Student Protests School Closures And Violence Explained

एशियन गेम्स:क्या क्रिकेट के फाइनल में शामिल नहीं होंगे मोहसिन नकवी? भारत-पाकिस्तान के बीच है गोल्ड की जंग – Acc President Mohsin Naqvi Will Miss The India-pakistan Asian Games Final

बिग बॉस 20:कैप्टेंसी टास्क में हुआ तगड़ा क्लेश, काजी और आसिफ के बीच जमकर हंगामा; यूजर्स ने इसे किया सपोर्ट – Bigg Boss 20 Qazi And Asif Clash During Captaincy Task Fans Show Support For Qazi

लेह:केसर की खुशबू से महकेगी लद्दाख की बंजर धरती, चार हजार वर्गमीटर में रोपे गए 90 हजार ईरानी कंद – The Barren Land Of Ladakh Will Be Fragrant With The Aroma Of Saffron.

Leave a Comment