लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: ‘बटवारा 1947’ या ‘आवारापन 2’, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Awarapan 2 Batwara 1947 Movie Review LIVE: इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और इमरान हाशमी आमने-सामने होंगे. दोनों ही स्टार्स एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म को लेकर चर्चा में हैं तो दूसरे एक्शन मूवी में दिखेंगे. ‘सैयारा’ के बाद रोमांटिक फिल्मों का मिलेनियल्स के बीच काफी क्रेज देखने के लिए मिल रहा है. इसका फायदा इसे एडवांस बुकिंग में भी मिला. ऐसे में दोनों ही फिल्मों से जुड़े अपडेट्स एडवांस बुकिंग से रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पढ़ने के लिए जुड़े रहिए.

‘बंटवारा 1947’ की एडवांस बुकिंग

सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ क्लैश के बावजूद भी प्री-सेल्स में अच्छा खासा कलेक्शन किया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के भारत में 35727 टिकट बिक चुके हैं. इसे अभी तक यानी कि शाम 5 बजे तक 7013 शोज मिले हैं. इसने रिलीज से पहले ही 99.06 लाख का कलेक्शन कर लिया है जबकि फिल्म ने ब्लॉक सीट के साथ ही 2.94 करोड़ रुपये भी कमा लिए.

यह भी पढ़ें: मराठी की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसर, अब बनाने जा रही एक और रिकॉर्ड

‘आवारापन 2’ ने ‘बंटवारा 1947’ से ज्यादा की कमाई

वहीं, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से ज्यादा कमाई की है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने शाम 5 बजे तक गुरुवार को 4.16 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसके 133722 टिकट्स बिक चुके हैं और फिल्म को 7162 शोज भी मिले हैं. वहीं ब्लॉक सीट के साथ ही इस फिल्म ने 6.65 करोड़ की कमाई कर ली है.

‘आवारापन 2’ ने ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस डे-1 प्रिडिक्शन

इमरान की फिल्म ‘आवारापन 2’ और ‘बटवारा 1947’ को 14 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान की फिल्म को लेकर प्रिडिक्ट किया जा रहा है कि ये पहले दिन 15 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है.

इसके साथ ही कोईमोई के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर कहा जा रहा कि ये पहले दिन 10-11 करोड़ तक के कलेक्शन के साथ खाता खोल सकती है.

‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ के बारे में

बहरहाल, अगर ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ के बारे में बात की जाए तो सनी देओल की फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जो कि एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. इसमें सनी के साथ प्रीति जिंटा भी लीड रोल में हैं. मूवी में शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी अहम रोल में हैं. इसमें बटवारे के समय की कहानी को दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और…’, पति की इस हरकत से परेशान हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस!

वहीं, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो कि मोहित सूरी की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. हालांकि, ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन सीक्वल को पार्ट वन से ज्यादा अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment