लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

असम बना पहला राज्य:हर सब हेल्थ सेंटर पर तैनात होगा Mbbs डॉक्टर, स्वास्थ्य क्षेत्र में 33,240 नई नियुक्तियां – Assam Becomes First State Mbbs Doctors To Be Deployed At Every Sub-health Centre New Appointments

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

असम सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में देश की पहली ऐसी पहल का ऐलान किया है, जिसके तहत राज्य के प्रत्येक हेल्थ सब-सेंटर में कम से कम एक एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती की जाएगी। वित्त मंत्री जयंता मल्ल बरुआ ने शुक्रवार को विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि प्रत्येक उपकेंद्र में डॉक्टरों के साथ आवश्यक संख्या में एएनएम और जीएनएम कर्मियों की भी नियुक्ति की जाएगी, जिससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया जा सके।

सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग में कुल 33,240 नए पद सृजित करने की घोषणा की है। इनमें 6,814 एमबीबीएस डॉक्टर, 82 आयुष चिकित्सक, 22 डेंटल सर्जन, 10,942 स्टाफ नर्स, 4,669 फार्मासिस्ट, 4,669 लैब तकनीशियन, 67 रेडियोग्राफर, 1,283 एएनएम, 4,625 एलडीए/अकाउंटेंट तथा 67 ड्रेसर शामिल हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि यह भर्ती अभियान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच को मजबूत करेगा। उन्होंने ग्वालपाड़ा, हैलाकांडी, होजाई और बजाली में चार नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की भी घोषणा की। वर्तमान में राज्य में 14 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जबकि 10 अन्य निर्माणाधीन हैं। नए संस्थानों के साथ असम में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 28 हो जाएगी और राज्य के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

बजट में स्वास्थ्य के साथ विकास और राहत पर भी जोर

वित्त मंत्री जयंता मल्ल बरुआ ने अपने पहले बजट में वर्ष 2026-27 के लिए 2,85,084 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। सरकार ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए बजट घाटे को घटाकर 419 करोड़ रुपए तक सीमित रखने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जबकि राजकोषीय घाटा राज्य के अनुमानित जीएसडीपी के तीन प्रतिशत तक रखने की योजना है।

चाय उत्पादकों के लिए उठाया क्या कदम?

बजट में छोटे चाय उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए कृषि आयकर छूट की सीमा 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा घरेलू ऊर्जा लागत कम करने और सिटी गैस नेटवर्क के विस्तार को बढ़ावा देने के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पर वैट 14.5 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने की घोषणा की गई है। सरकार के अनुसार, असम की प्रति व्यक्ति आय पिछले एक दशक में तीन गुना से अधिक बढ़कर 2015-16 के 60,817 से बढ़कर 2025-26 में 1,85,429 रुपए तक पहुंच गई है, जो राज्य की व्यापक और समावेशी आर्थिक वृद्धि को दर्शाता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दलीप ट्रॉफी:वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, पहली पारी में बढ़त नहीं ले सका ईस्ट जोन; सेंट्रल जोन को शुरुआती झटके – Central Zone Vs East Zone Duleep Trophy 1st Semi-final Day 2 Highlights Match Scoreboard Updates

कोहली ने बनवाया एक और टैटू:विराट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, विंडीज सीरीज से पहले किया बदलाव – Virat Kohli Has Added Another Tattoo To His Collection Ahead Of The Odi Series Against The West Indies

भारत की आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन:7.8% की जीडीपी वृद्धि को पीएम मोदी ने बताया असाधारण उपलब्धि, जानिए क्या बोले – India’s Economic Power Display: 7.8% Gdp Growth, Pm Modi Calls It ‘exceptional’ Achievement

कौशाम्बी:पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, धमाकों से दहला मनौरी बाजार, सात की मौत, कई की हालत बेहद नाजुक – Kaushambi: Massive Fire At Firecracker Factory; Manauri Market Shaken By Explosions.

जीडीपी:वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में 7.8 फीसदी की वृद्धि दर, राजकोषीय घाटा भी हुआ कम – Indian Economy Grows 7.8% In Q1 Fy27, Fiscal Deficit Narrows

स्वाइन फ्लू:कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है खतरे में, कौन से लक्षण हो सकते हैं चेतावनी का संकेत? – H1n1 In Children Risk Know How Dangerous Is Swine Flu In Children And How To Protect Them

Leave a Comment