{“_id”:”6a7dd1d208220bdb740cd85e”,”slug”:”chamoli-landslide-in-under-construction-tunnel-of-vishnuga-pipalkoti-hydroelectric-project-many-workers-injure-2026-08-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Uttarakhand: चमोली में बड़ा हादसा; VPHEP की निर्माणाधीन टनल में हुआ भूस्खलन; 18 मजदूर अंदर फंसे, दो को निकाला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Chamoli News: विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आ गया। जिससे वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए।

हादसे में घायल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान 18 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, दो को जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया है।
Dehradun: दर्दनाक हादसा; बेकाबू ट्रक एक्सप्रेस-वे के पराफिट से टकराकर मजदूर पर पलटा, मौके पर हुई मौत
जानकारी के अनुसार, घटना 6 बजकर 10 मिनट पर निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आ गया। मलबा आता देख वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। मलबा और पानी इतनी तेजी से आया कि करीब 18 मजदूर अंदर ही फंस गए। मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीमों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। अभी तक दो मजदूरों को निकाला गया है।
