लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar:तेजस्वी के आंदोलन से पहले छात्र गोलीकांड पर सरकार का बड़ा फैसला, इन हथियारों के इस्तेमाल पर लगी रोक – Bihar Government Decision Following Student Shooting Incident Use Of Ak-47 And Slr Banned Bihar Police News.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एक दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीवान में छात्रों पर AK-47 से गोली चलाए जाने वाले मामले पर 19 अगस्त को आंदोलन की घोषणा की थी। लेकिन, इससे पहले सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस मामले में बड़ा निर्णय लिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से विधि-व्यवस्था ड्यूटी और भीड़ नियंत्रण के दौरान AK-47, INSAS और SLR जैसे असॉल्ट हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, इन हथियारों का इस्तेमाल अब केवल उग्रवाद, आतंकवाद और बड़े अपराधियों से जुड़े मामलों में ही किया जाएगा। विधि-व्यवस्था या भीड़ नियंत्रण की ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिस अधिकारी या जवान इन हथियारों का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।


विशेष परिस्थिति में भी नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल

पुलिस मुख्यालय के निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विशेष परिस्थिति में इन हथियारों को साथ ले जाना जरूरी हो, तब भी विधि-व्यवस्था ड्यूटी या भीड़ नियंत्रण के दौरान इनके इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। मुख्यालय ने सभी जिले में पुलिस अधीक्षक को इसका पालन करवाने का निर्देश भी दिया है। सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों और जवानों को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। 

Bihar: डिग्री कॉलेज, ITI नामांकन पर बड़ा फैसला; सम्राट चौधरी की बिहार कैबिनेट ने PK के प्लान पर भी किया काम


AK-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्रों पर कार्रवाई करने वाले निर्मम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में 19 अगस्त को पटना में विशाल राजभवन मार्च निकाला जाएगा। तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि छात्रों पर AK-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया और इसके लिए जिम्मेदार कौन है? उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Alert:आपदा की पूर्व चेतावनी देने वाले 11 ऐप, आसमानी बिजली से लेकर लू और भूस्खलन से करेंगे सावधान – Alert App For Disaster From Lightening To Land Slide Its Benefits

Mp:विधायक संजय पाठक की कंपनी से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी, Fir दर्ज कर खाते पर लगा होल्ड; पुलिस ने ये कहा – Cyber Fraud Of ₹1.5 Crore Involving Bjp Mla Sanjay Pathak’s Firm; Investigation Underway

एअर इंडिया टर्बुलेंस हादसा:20 सवालों के जवाब से खुलेगा राज, यात्रियों से भी पूछताछ कर सकती है जांच टीम – Ai Turbulence Incident: Answers To 20 Questions To Reveal Truth; Investigation Team May Questions Passengers

कत्ल के चार तरीके अपनाकर मारा पति:नींद की गोलियों से लेकर करंट तक, बीवी और आशिक की बर्बरता सुन खौल जाएगा खून – Wife Gave Sleeping Pills To Her Husband Then Conspired With Her Lover To Kill Him By Electrocution

Odi World Cup 2027:वनडे विश्वकप को लेकर हरभजन की कोच गंभीर को खास सलाह; 4-5 महीने पहले ही ऐसा कर लेने को कहा – Odi World Cup 2027: Harbhajan Singh’s Big Advice To Gautam Gambhir, Says Settle Team 4-5 Months Early

कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद:कन्नड़ संगठनों का राज्यव्यापी प्रदर्शन, तमिलनाडु से बस सेवा जारी – Cauvery Water Dispute Karnataka Bandh Kannada Organisations Tamil Nadu Bus Service Bengaluru Security

Leave a Comment