लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

15 अगस्त पर सबकी नजरें होंगी आप पर, बस ट्राई करें ये आई मेकअप

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Independence Day Eye Makeup Tips: 15 अगस्त के दिन स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और सोसायटी में कई तरह के देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस खास मौके पर एथनिक आउटफिट के साथ महिलाएं और लड़कियां अपने लुक को भी थोड़ा खास बनाना पसंद करती हैं. अगर आप हैवी मेकअप के बजाय सिंपल और लाइट लुक चाहती हैं, तो आई-मेकअप में तिरंगे के रंगों का हल्का टच दे सकती हैं. इसके लिए आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा. आइए जानते हैं कुछ आसान आई-मेकअप आइडियाज, जिन्हें आप घर पर कुछ ही मिनटों में ट्राई कर सकती हैं.

1. ऑरेंज-ग्रीन आईलाइनर से पाएं स्टाइलिश लुक

 स्वतंत्रता दिवस के लिए ऑरेंज-ग्रीन आईलाइनर मेकअप , Pc - Ai
स्वतंत्रता दिवस के लिए ऑरेंज-ग्रीन आईलाइनर मेकअप , Pc – Ai

15 अगस्त पर आंखों को अलग और आकर्षक लुक देने के लिए ऑरेंज और ग्रीन आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं. ऊपर की लैश लाइन पर ऑरेंज आईलाइनर लगाएं और नीचे ग्रीन आईलाइनर या काजल की पतली लाइन बनाएं. चाहें तो दोनों लाइनों को थोड़ा विंग शेप देकर आंखों को और खूबसूरत लुक दे सकती हैं. यह मेकअप सिंपल होने के साथ 15 अगस्त की थीम से भी जुड़ा रहेगा.

2. व्हाइट काजल से आंखों को दें ब्राइट लुक

स्वतंत्रता दिवस पर व्हाइट काजल से आंखों को दें ब्राइट लुक, Pc- Ai
स्वतंत्रता दिवस पर व्हाइट काजल से आंखों को दें ब्राइट लुक, Pc- Ai

अगर आपको आंखों को बड़ा और फ्रेश दिखाना पसंद है, तो व्हाइट या न्यूड काजल अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे वॉटरलाइन पर हल्के हाथ से लगाएं. इसके बाद आंखों के अंदरूनी कोने यानी इनर कॉर्नर पर थोड़ा-सा सिल्वर शिमर लगाएं. इससे आंखें ज्यादा खुली और ब्राइट नजर आएंगी. यह लुक सिंपल कुर्ती, सूट या साड़ी के साथ भी अच्छा लगेगा.

3. ग्रीन स्मज्ड काजल से बनाएं एथनिक लुक

ग्रीन स्मज्ड काजल से करें आई मेकअप, Pc - Ai
ग्रीन स्मज्ड काजल से करें आई मेकअप, Pc – Ai

एथनिक आउटफिट के साथ थोड़ा बोल्ड आई-मेकअप करना चाहती हैं, तो ग्रीन स्मज्ड काजल ट्राई कर सकती हैं. इसके लिए ऊपर और नीचे की लैश लाइन पर डार्क ग्रीन काजल या आई पेंसिल लगाएं. अब स्मजर या छोटे ब्रश की मदद से इसे हल्का-सा ब्लेंड करें. इससे आंखों को सॉफ्ट स्मोकी इफेक्ट मिलेगा और आपका एथनिक लुक और निखर जाएगा.

4. ऑरेंज-ग्रीन शिमर से पाएं फेस्टिव टच

स्वतंत्रता दिवस पर ऑरेंज-ग्रीन शिमर आई मेकअप टिप्स, Pc - Ai
स्वतंत्रता दिवस पर ऑरेंज-ग्रीन शिमर आई मेकअप टिप्स, Pc – Ai

अगर आप 15 अगस्त के किसी खास कार्यक्रम में जा रही हैं, तो आंखों पर हल्का शिमर लगाकर लुक को खास बना सकती हैं. आईलिड के बीच में हल्का गोल्ड या ऑरेंज शिमर लगाएं और आंखों के बाहरी हिस्से पर ग्रीन आईशैडो को सॉफ्ट तरीके से ब्लेंड करें. ध्यान रखें कि शिमर की मात्रा ज्यादा न हो. हल्का मेकअप ही इस लुक को ज्यादा खूबसूरत बनाएगा.

मिनटों में तैयार हो जाएगा आपका 15 अगस्त लुक

स्वतंत्रता दिवस पर खूबसूरत दिखने के लिए हमेशा हैवी मेकअप की जरूरत नहीं होती. आप अपने रोज के मेकअप में तिरंगे के रंगों का छोटा-सा टच देकर भी लुक को खास बना सकती हैं. ऊपर दिए गए आई-मेकअप आइडियाज में से अपनी पसंद का डिजाइन चुनें और 15 अगस्त के कार्यक्रम के लिए मिनटों में तैयार हो जाएं.

यह भी पढ़ें: हरियाली तीज पर दिखना है सबसे खूबसूरत, तो ग्रीन साड़ी के साथ ट्राई करें ये स्टोन वर्क नथ

The post 15 अगस्त पर सबकी नजरें होंगी आप पर, बस ट्राई करें ये आई मेकअप appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment