लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पंजाब में बड़ा सड़क हादसा:आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के थे करीबी – Three Aam Aadmi Party Workers Die In A Road Accident

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रायकोट-जगरांव रोड पर गांव बस्सियां के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब सवा एक बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे तालाब में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग बाल-बाल बच गए। मृतकों की पहचान बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है। तीनों के आम आदमी पार्टी से जुड़े होने और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी साथी होने की जानकारी सामने आई है।


जानकारी के अनुसार, पांचों लोग नकोदर से कार में सवार होकर दिड़बा क्षेत्र की ओर लौट रहे थे। बस्सियां के पास मोड़ पर तेज रफ्तार कार चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे स्थित पानी से भरे तालाब में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 पुलिस और राहत दल ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद कार और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल जगरांव में रखवा दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ना बताई जा रही है। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एअर इंडिया टर्बुलेंस हादसा:20 सवालों के जवाब से खुलेगा राज, यात्रियों से भी पूछताछ कर सकती है जांच टीम – Ai Turbulence Incident: Answers To 20 Questions To Reveal Truth; Investigation Team May Questions Passengers

कत्ल के चार तरीके अपनाकर मारा पति:नींद की गोलियों से लेकर करंट तक, बीवी और आशिक की बर्बरता सुन खौल जाएगा खून – Wife Gave Sleeping Pills To Her Husband Then Conspired With Her Lover To Kill Him By Electrocution

Bihar:तेजस्वी के आंदोलन से पहले छात्र गोलीकांड पर सरकार का बड़ा फैसला, इन हथियारों के इस्तेमाल पर लगी रोक – Bihar Government Decision Following Student Shooting Incident Use Of Ak-47 And Slr Banned Bihar Police News.

Odi World Cup 2027:वनडे विश्वकप को लेकर हरभजन की कोच गंभीर को खास सलाह; 4-5 महीने पहले ही ऐसा कर लेने को कहा – Odi World Cup 2027: Harbhajan Singh’s Big Advice To Gautam Gambhir, Says Settle Team 4-5 Months Early

कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद:कन्नड़ संगठनों का राज्यव्यापी प्रदर्शन, तमिलनाडु से बस सेवा जारी – Cauvery Water Dispute Karnataka Bandh Kannada Organisations Tamil Nadu Bus Service Bengaluru Security

Cab Advance Tip:कैब बुकिंग से पहले ‘टिप’ मांगना बंद करें एप, सरकार ने एग्रीगेटर्स को दिए सख्त निर्देश – No Advance Tips: Govt Directs Cab Aggregators To Remove Pre-ride Tip Prompts From Apps Claims Report

Leave a Comment