लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Srinagar:बसमंगला टॉप पर नौ दिनों तक रुका था आतंकी लतीफ, हुलिया बदलकर सुरक्षा एजेंसियों को दे रहा है चकमा – Srinagar: Terrorist Latif Stayed At Basmangla Top For Nine Days

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सुरक्षाबलों से बचने और पहचान छिपाने के लिए लश्कर आतंकी मोहम्मद लतीफ भट ने अपना हुलिया बदल लिया है। सुरक्षा एजेंसियां उसके नए हुलिये और संभावित गतिविधियों से जुड़े इनपुट को सत्यापित करने में जुटी हैं। सब सही रहा तो कुख्यात आतंकी जल्द ही ढेर कर दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल में लतीफ भट की सूचना देने वाले को 15 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की है।

इस बीच, किश्तवाड़ जिले के चतरू क्षेत्र से मिले इनपुट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। सूचना के अनुसार, तीन आतंकियों का एक समूह 22 जुलाई से पहले करीब आठ दिनों तक बसमंगला टॉप क्षेत्र में रुका था। बसमंगला टॉप डोडा जिले के गाई देसा थाना क्षेत्र और किश्तवाड़ जिले के चतरू थाना क्षेत्र की सीमा से लगता है। लंबे समय तक इस ऊंचाई वाले इलाके में समूह के ठहरने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां उनके मूवमेंट और स्थानीय स्तर पर संभावित मदद की जांच में जुट गई हैं।

आतंकियों के समूह को जिस स्थान पर देखे जाने की सूचना मिली, वहां से अलग-अलग दिशाओं में जाने के रास्ते निकलते हैं। आशंका है कि आतंकी वहां से गाई देसा, अनंतनाग अथवा सैदानी-नैदगर्न की ओर जा सकते हैं। इन संभावित गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

लतीफ पर पुलिसकर्मी और प्रवासी मजदूरों की हत्या का आरोप

सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट में लतीफ भट को हाल की कई आतंकी वारदातों से जोड़कर देखा जा रहा है। बीती 22 जुलाई को उसने अनंतनाग के लाल चौक पर अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की हत्या कर दी। 31 जुलाई को कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की टारगेट किलिंग की गई।

लश्कर से जुड़ा रहा, टीआरएफ से भी कनेक्शन

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, लतीफ भट का लश्कर-ए-ताइबा से जुड़ाव रहा है और वह संगठन के लिए काम कर चुका है। इसके बाद वह द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) में सक्रिय हो गया।

सुरक्षा एजेंसियों की चिंता के अहम कारण

सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है कि लतीफ लगातार अपना ठिकाना और हुलिया बदलकर सुरक्षा घेरे से बचने की कोशिश कर रहा है। बसमंगला टॉप पर तीन आतंकियों के कई दिनों तक ठहरने की सूचना ऐसे समय सामने आई है, जब सुरक्षा एजेंसियां जम्मू संभाग और दक्षिण कश्मीर के बीच आतंकी गतिविधियों और संभावित आवाजाही की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

जंगल और ऊंचाई वाले इलाकों में सघन निगरानी

बसमंगला टॉप और उससे जुड़े दुर्गम इलाकों में आतंकियों के संभावित मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां स्थानीय इनपुट, जमीनी तलाशी और तकनीकी निगरानी के आधार पर तलाश में जुटी हैं। जांच का एक प्रमुख पहलू यह भी है कि कई दिनों तक वहां रुके समूह को भोजन, रसद व अन्य प्रकार की सहायता किस स्तर पर मिली।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

West Asia:क्या पश्चिम एशिया में फिर बिगड़ेंगे हालात? लाल सागर में हूती लड़ाकों ने सऊदी जहाजों को बनाया निशाना – West Asia Crisis Houthis Attack Saudi Arabia Ships In Red Sea

Dna Test:बचपन में अलग हुईं, फिर दोस्ती हुई और 40 साल पता खुला राज, Dna रिपोर्ट ने कैसे बदली दोनों की जिंदगी? – Dna Test: Separated In Childhood, Became Friends By Chance, And Discovered 40 Years Later They Were Sisters

आर्कटिक में तनाव की चेतावनी:पुतिन ने समुद्री मार्ग में भारत की रुचि का जिक्र क्यों किया? Nato का भी उल्लेख – Arctic Tensions: Why Did Putin Highlight India Growing Interest In The Northern Sea Route? Nato In Focus

हिमाचल:ब्यास नदी का हेल्थ ऑडिट तय करेगा जलविद्युत परियोजनाओं की दिशा, 70 सप्ताह में बनेगी तकनीकी रिपोर्ट – Himachal: Health Audit Of Beas River To Determine The Direction Of Hydroelectric Projects

Punjab:ऑनलाइन गेमिंग में नुकसान के बाद तीन दोस्तों ने निगला जहर, दो की मौत; तीसरे की हालत खतरे से बाहर – Punjab: Three Friends Consumed Poison After Suffering Losses In Online Gaming; Two Died

अहम पहल:निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी; जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन – Screen Time Capped In Private Schools; Teachers To Teach Using The Board Instead

Leave a Comment