लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar News:बिहार के 10 जिलों ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात ने नौ लोगों की जान ली; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम? – Bihar News: Orange Alert For 10 Districts In Bihar; Lightning Claims Nine Lives; Weather Forecast Patna News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 10 जिलों के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में अगले दो से तीन घंटे के दौरान मध्यम दर्जे के गरज-चमक वाले तूफान, बिजली चमकने के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जमुई, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, लखीसराय, वैशाली, शेखपुरा और सीतामढ़ी के कुछ इलाकों में मौसम खराब रहने की आशंका है। यह चेतावनी पूरे जिले के बजाय संबंधित जिलों के चिन्हित प्रखंडों के लिए जारी की गई है। इन जिलों में अचानक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

दक्षिण बिहार के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 12 अगस्त को दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है। पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा और लखीसराय समेत कई जिलों में येलो अलर्ट की स्थिति दिखाई गई है। जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर और खगड़िया के आसपास कुछ हिस्सों में मौसम का असर अपेक्षाकृत अधिक रहने का संकेत है।

खराब मौसम के बीच वज्रपात ने कई परिवारों पर कहर बरपाया है।

बिहार में वज्रपात से नौ लोगों की मौत

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात से नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें बांका में पांच, लखीसराय में तीन और पटना में एक व्यक्ति की जान गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने वज्रपात में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मृतकों के परिजनों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

Bihar News: मेट्रो निर्माण के कारण पटना में इन खास जगहों पर ट्रैफिक रूट बदला; अब कहां से गुजरेंगे वाहन?

उत्तर बिहार में भी सक्रिय रहेगा मानसून

उत्तर बिहार के कई जिलों में भी बादल और बारिश का दौर बन सकता है। मौसम विभाग के मौजूदा अलर्ट में दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण सहित कई इलाकों को शामिल किया गया है। इससे उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि तेज हवा और वज्रपात के दौरान परेशानी बढ़ सकती है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब में छात्रा की मौत:पुलिस कर रही थी गाड़ी का पीछा, अर्शप्रीत को कुचलकर चाय की दुकान में घुसी ‘कातिल’ कार – Car Runs Over Female Student In Jaito She Dies

ऑपरेशन सफेद सागर:रियल हीरोज से मिले एक्टर्स, सिद्धार्थ-अभय ने कारगिल वॉरियर्स संग मनाया खास दिन; देखें फोटोज – Operation Safed Sagar Stars Siddharth And Abhay Verma Meet Real Kargil Heroes At Golden Arrows 75th Anniversar

एशियाड:क्रिकेट में पाकिस्तान से गोल्ड की जंग, हॉकी में मलयेशिया से फाइनल; जानिए 14वें दिन का पूरा कार्यक्रम – Asian Games 2026 Day 14: Indias Full Schedule For October 3, Cricket And Hockey Finals

प्रयागराज :पूरामुफ्ती में एक ही जमीन को तीन बार बेचने पर अतीक के करीबियों पर एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस – Fir Registered Against Atiq’s Associates For Selling The Same Plot Of Land Three Times In Puramufti

रसिक दुलारी मौत:प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य की मौत पर बड़ा ट्विस्ट, अब पंडोखर सरकार ने पुलिस को दिया क्या ऑफर – Datia Pandokhar Dham Gurusharan Maharaj Offer Investigation Premanand Disciple Death

फ्रांस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन:स्कूलों के गेट पर आगजनी; 170 घायल, 400 हाईस्कूलों पर ताले की नौबत क्यों? – France Student Protests School Closures And Violence Explained

Leave a Comment