लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Lucknow-kanpur Expressway:जहां ठहरा पानी, वहां धंसा एक्सप्रेसवे, Iit-nhai की प्रारंभिक जांच में खुलासा – Lucknow-kanpur Expressway: Expressway Sank Where Water Had Accumulated

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर जहां पानी ठहरा, वहीं सड़क कुछ हिस्सा धंस गया। आईआईटी खड़गपुर और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। प्राधिकरण इसका उपाय करने में लग गया है। जिस स्थान पर जरूरी है, वहां मिट्टी बदलने का काम भी किया जा रहा है।

एनएचएआई के उच्चपदस्थ सूत्रों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर यह समस्या अब तक कुल 33 स्थानों पर आई है और इन 33 स्थानों की कुल लंबाई 3.5 किमी है। इनमें से सिर्फ पांच स्थानों पर बड़े गड्ढे हुए। शेष स्थानों पर 10-20 मीटर लंबाई में ही समस्या आई है, जिन्हें ठीक करने का काम समस्या आने के तत्काल बाद प्रारंभ कर दिया।

एक्सप्रेसवे के दोनों ओर ग्रेनुअल शोल्डर (सबसे बाहरी हिस्से में बजरी वाला शोल्डर) के बाद बाहरी हिस्से में क्रैश बैरियर लगाए गए हैं। ग्रेनुअल शोल्डर का काम यह भी होता है कि एक्सप्रेसवे पर बारिश का जो पानी भरे, वो ठीक से बाहर निकल जाए। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेनुअल शोल्डर के बाद जो क्रैश बैरियर लगाए गए हैं, कुछ स्थानों पर वहां पानी ड्रेन (निकासी) होकर एक्सप्रेसवे से बाहर जाने के बजाय सड़क की ओर वापस चला आ रहा है।

यह पानी एक्सप्रेसवे की ऊपरी सतह (टॉप लेयर) के नीचे मिट्टी में जा रहा है, जिससे सड़क धंसने की समस्या आ रही है। हालांकि, प्रारंभिक रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया है कि निर्माण के दौरान मिट्टी ठीक से न दबाने यानी मिट्टी का कम्पैक्शन ठीक से न होने के कारण ये दिक्कतें आ रही हैं। एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक गौतम विशाल चरण पहारी ने संपर्क किए जाने पर बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। अभी आईआईटी खड़गपुर या एनएचएआई की उच्चस्तरीय टीम की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने पर ही कुछ कह पाने की स्थिति में होंगे।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Explainer:केरलम के और करीब केरल; कैसे बदलता है किसी राज्य का नाम, आजादी के बाद कब-कब और किसके साथ हुआ ऐसा? – Kerala To Keralam: How Are State Names Changed, And When Has It Happened Since Independence?

Weather:19 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, 90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, क्या आपका शहर भी चपेट में? – Weather Alert: Rain And Storm Warning In 19 States, Winds Up To 90 Kmh; Is Your City At Risk?

North Korea:उत्तर कोरिया ने फिर दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान बोला- समुद्र में गिरी; क्यों बढ़ा तनाव? – North-korea-suspected-ballistic-missile-japan-sea-us-south-korea-drill

सीट का समीकरण:3 चुनाव, तीन चेहरे और 3 अलग पार्टियों ने मारा मैदान; ऐसा है शामली विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास – Up Election 2027 Shamli Assembly Constituency History Bjp Sp Bsp Congress Rld Political Equation

Ronaldo-georgina Wedding:आखिरकार जॉर्जिना के हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 10 साल डेट करने के बाद गुपचुप की शादी – Cristiano Ronaldo Marries Georgina Rodriguez After 10 Years Together In Private Wedding

बहराइच:नेपाल में मुस्लिम सांसद का हिंदू राष्ट्र के पक्ष में खुला समर्थन, भाट ने दिया धार्मिक सद्भाव का संदेश – Muslim Mp In Nepal Openly Supports Hindu Nation

Leave a Comment