लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कंधे से नहीं सरकेगा ब्लाउज, अपनाएं ये 5 आसान हैक्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Loose Blouse Hacks: शादी, पार्टी या किसी कंखास मौके पर साडी या लहंगे के साथ खूबसूरत ब्लाउज पहनना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन कई बार ब्लाउज कंधे से बार बार नीचे खिसकने लगता है. ऐसे में बार बार उसे ठीक करना पडता है और पूरा लुक भी खराब हो सकता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान फैशन हैक्स की मदद से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है.

बैक डोरी से ब्लाउज को दें सपोर्ट

अगर ब्लाउज का बैक नेक काफी डीप है और कंधे बार बार नीचे आ रहे हैं, तो पीछे डोरी लगवाना अच्छा विकल्प हो सकता है. डोरी में मैचिंग लटकन या टैसल भी लगवा सकती हैं. इससे ब्लाउज का ऊपरी हिस्सा अपनी जगह पर बना रहता है और साथ ही ब्लाउज का लुक भी और खूबसूरत नजर आता है.

सिलिकॉन शोल्डर पैड्स का करें इस्तेमाल

कई बार कंधे थोड़े ढलान वाले होने की वजह से भी ब्लाउज नीचे खिसकने लगता है. ऐसे में सिलिकॉन शोल्डर पैड्स मदद कर सकते हैं. इन्हें ब्रा स्ट्रैप के नीचे रखा जा सकता है. इससे कंधे पर बेहतर ग्रिप मिलती है और ब्लाउज को सहारा मिलता है. यह तरीका खासतौर पर उन ब्लाउज में काम आ सकता है जो कंधे से आसानी से फिसल जाते हैं.

ब्रा स्ट्रैप के लिए लूप लगवाएं

ब्लाउज के कंधे के अंदर की तरफ एक छोटा सा रिबन या कपडे का लूप लगवाया जा सकता है. इसमें एक छोटा स्नैप बटन लगवा लें. ब्लाउज पहनने के बाद लूप को ब्रा स्ट्रैप के चारों ओर लगाकर बटन बंद कर दें. इससे ब्लाउज की शोल्डर लाइन अपनी जगह पर बनी रहती है और कंधे से नीचे खिसकने की परेशानी कम हो जाती है.

डबल साइडेड फैशन टेप आएगा काम

अगर ब्लाउज में लूप नहीं लगा है और आपको तुरंत कोई आसान उपाय चाहिए, तो डबल साइडेड फैशन टेप इस्तेमाल कर सकती हैं. ब्लाउज के अंदर कंधे वाले हिस्से पर थोडा सा टेप लगाएं और उसे त्वचा या ब्रा स्ट्रैप के साथ चिपका दें. इससे कपडा अपनी जगह पर टिका रहता है. टेप इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर देख लें कि वह त्वचा पर इस्तेमाल के लिए सुरक्षित हो.

सेफ्टी पिन से करें क्विक फिक्स

अगर आपको अचानक कहीं जाना है और ब्लाउज कंधे से नीचे खिसक रहा है, तो सेफ्टी पिन एक आसान उपाय हो सकता है. ब्लाउज के अंदर की तरफ से कंधे वाले हिस्से को ब्रा स्ट्रैप के साथ सावधानी से पिन कर दें. ध्यान रखें कि पिन अच्छी तरह बंद हो और त्वचा में न चुभे. पिन को अंदर की तरफ लगाने से यह बाहर से दिखाई भी नहीं देगी.

इन आसान हैक्स से ब्लाउज रहेगा अपनी जगह

कंधे से बार बार फिसलने वाले ब्लाउज की वजह से अपने पसंदीदा आउटफिट को अलमारी में रखने की जरूरत नहीं है. इन आसान ट्रिक्स की मदद से ब्लाउज की फिटिंग को बेहतर बनाया जा सकता है. अगली बार ब्लाउज पहनते समय अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई तरीका जरूर आजमाकर देखें.

यह भी पढ़ें: सस्ती साड़ी भी लगेगी डिजाइनर, तीज पर ट्राई करें ये 5 ब्लाउज डिजाइन

The post कंधे से नहीं सरकेगा ब्लाउज, अपनाएं ये 5 आसान हैक्स appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment