लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

11 अगस्त को कितने में मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Petrol- Diesel Price Today 11 August 2026: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आज यानी 11 अगस्त 2026 को गाड़ी चलाने के लिए कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे हैं, मतलब कि अगर आप आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो आपको कल के मुकाबले ज्यादा पैसे नहीं देने होंगे. 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है. खासकर रोज गाड़ी से ऑफिस जाने वाले लोगों, ट्रांसपोर्ट कारोबार और सामान की ढुलाई पर इसका असर ज्यादा ही दिखाई देता है. यही कारण है कि हर दिन सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट का इंतजार रहता है. 

दिल्ली में क्या है भाव?
राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है. मौजूदा रेट में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी दिल्ली में रहने वालों को आज पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए ज्यादा पैसे नहीं देने होंगे.

‘कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा’ अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी

मुंबई में क्या है रेट?
मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत दिल्ली ये काफी ज्यादा है. यहां आज एक लीटर पेट्रोल 111.21 रुपये में मिल रहा है. वहीं डीजल के लिए 97.83 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. मुंबई में भी आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

कोलकाता और चेन्नई में क्या है दाम?
कोलकाता में पेट्रोल का भाव 113.51 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत करीब 99.55 रुपये प्रति लीटर है. 

Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy

अलग क्यों होता है पेट्रोल-डीजल का दाम?
कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि जब पेट्रोल और डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के भाव से जुड़ी है तो फिर दिल्ली और मुंबई में अलग-अलग रेट क्यों हैं. इसकी बड़ी वजह राज्य सरकारों का वैट और टैक्स है. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमत, रुपये और डॉलर की विनिमय दर, रिफाइनिंग लागत, डीलर कमीशन और ट्रांसपोर्टेशन खर्च से भी दाम अलग हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल फिलहाल जीएसटी के दायरे में नहीं आते, इसलिए अलग-अलग राज्यों में टैक्स स्ट्रक्चर अलग होने से कीमतों में अंतर दिखाई देता है. 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment