भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में अब तक कई यादगार मुकाबले देखने को मिले हैं और बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। भारत-श्रीलंका के बीच किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 2017-18 में भारत में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था।