लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jpsc-jssc Protest:छात्रों के समर्थन में Bjp का बड़ा एलान, 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान – Jpsc-jssc-protest-bjp-ranchi-bandh-11-august-jharkhand-student-protest

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में भाजपा ने रांची बंद का आह्वान किया है। भाजपा की ओर से मंगलवार यानी 11 अगस्त को रांची बंद बुलाया गया है। गौरतलब है कि झारखंड में पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से छात्र भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोपों, परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

आंदोलन के बीच भाजपा ने बंद का किया एलान

छात्रों के आंदोलन के बीच भाजपा ने उनके समर्थन में 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान किया है। पार्टी का कहना है कि वह छात्रों की मांगों और उनके आंदोलन के समर्थन में खड़ी है। बंद के ऐलान के बाद राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां और छात्र आंदोलन दोनों के और तेज होने के आसार हैं।

झारखंड भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है। सरकार याद रखे की लाठियों से आवाज दबाई जा सकती है, युवाओं का आक्रोश नहीं!’

पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा तक छात्रों का मार्च

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में राज्यभर से पहुंचे परीक्षार्थियों ने पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा परिसर की ओर मार्च किया। हाथों में तिरंगा लिए छात्रों ने सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए नई विधानसभा के पास अंतिम बैरिकेडिंग तक पहुंचने की कोशिश की।

परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

छात्र JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग परीक्षा को रद्द करना और पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराना है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

हेमंत सोरेन ने की छात्रों से अपील

हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर छात्रों से अपील की। सोरेन ने छात्र आंदोलन के दौरान संयम और जिम्मेदारी के साथ स्थिति संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन का आभार जताया। सोरेन ने कहा कि छात्रों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है और उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ मंत्री लगातार छात्रों से संवाद कर रहे हैं। सोरेन ने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने का भरोसा दिलाया। साथ ही छात्रों से राजनीतिक बहकावे में न आने और संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की।

खबर अपडेट हो रही है

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘कैप्टन स्मित मच्छार आप हीरो हैं’:पीएम ने पायलट के परिवार से की बात, बहादुरी को सराहा; बोले- देश को गर्व है – Pm Modi Praise Flydubai Pilot Smit Machhar Said You Are Hero Proud Of You

बच्चे की चैट में झांके बिना रखें नजर: व्हाट्सएप लाया पैरेंटल कंट्रोल फीचर, क्या है यह और कैसे सेट करें पिन? – Whatsapp Launches New Parental Controls India: Manage Teen Privacy, Meta Ai, More

हनुमान अंश:बुंदेली भाषा से सजा ‘पार्वती…’ गाना यूट्यूब पर नंबर वन; दुनियाभर में छाया, कितने बटोरे व्यूज? – Parvati Song From Blockbuster Hanuman Ansh Movie Reached No 2 Globally And No 1 In India

केरल:सबरीमाला के ‘हलाल गुड़’ पर हाईकोर्ट सख्त, टीडीबी को प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर दिए निर्देश – Kerala High Court Takes Stance Sabarimala Halal Jaggery Issues Directives Tdb Purity And Quality Of Prasad

ऐश्वर्या राय:सिर पर ताज, होठों पर हंसी…, अलहदा लुक से छाईं अभिनेत्री, तस्वीरों में देखिए खूबसूरत अंदाज – Aishwarya Rai Bachchan Shares Her Stunning And Beautiful Photos In Black Outfit From Paris Fashion Week

यूपी:सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, बोले- 2017 के पहले हर जिले में दंगे होते थे – Up: Cm Yogi Honors Police Personnel, Flags Off Interceptor Vehicles.

Leave a Comment