लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पुलिस हिरासत में Tmc कार्यकर्ता की मौत?:सीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, परिवार से की मुलाकात; क्या कहा? – Bengal Cm Meets Kin Of Tmc Worker Who Died In Police Custody, Orders Magisterial Probe

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले में कथित तौर पर पुलिस हिरासत में जान गंवाने वाले तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की मदद देने की भी घोषणा की। अधिकारी के साथ भाजपा विधायक अर्जुन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्थानीय नेता भी मौजूद थे।

ममता बनर्जी को क्यों विरोध का सामना करना पड़ा?

एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मृतक कार्यकर्ता के हालीशहर स्थित घर पहुंची थीं। वहां ममता बनर्जी को विरोध का सामना करना पड़ा था। भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया था। उनके खिलाफ ‘चोर’ के नारे लगाए गए थे। काफिले पर कीचड़ और चप्पलें भी फेंकी गई थीं।

मृतक की पत्नी ने क्या आरोप लगाया?

कांचरापाड़ा नगरपालिका की पूर्व पार्षद जेनी शर्मा केओट के पति बिरजू केओट को जबरन वसूली और अन्य आरोपों के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। शनिवार को उनकी मौत की खबर सामने आई।

ये भी पढ़ें: आंखों के उपचार के लिए विदेश जा सकेंगे अभिषेक बनर्जी, सुप्रीम कोर्ट से मिली अनुमति; क्या

उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि पुलिस लॉक-अप के अंदर केओट की पिटाई की गई थी और इसी दौरान उनकी मौत हो गई। इस आरोप पर पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

मुख्यमंत्री ने पुलिस पर क्या कार्रवाई की?

मृतक के परिवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हालीशहर थाने के प्रभारी निरीक्षक को क्लोज (जिम्मेदारी से हटाना) कर दिया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी को भी केओट की मौत के मामले में निलंबित कर दिया गया है। 

जब किसी पुलिस अधिकारी को ‘क्लोज’ किया जाता है, तो उसे थाने की जिम्मेदारी से हटा दिया जाता है। इसके बाद उसे नई जिम्मेदारी मिलने तक प्रतीक्षा में रखा जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।

ममता के आरोप पर अधिकारी ने क्या कहा?

ममता बनर्जी ने अपने काफिले पर कथित हमले में भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आरोप लगाया था। हालांकि, शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना में भाजपा की किसी भी भूमिका से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह विरोध ममता बनर्जी के खिलाफ ‘लोगों के गहरे आक्रोश’ को दिखाता है।

उन्होंने यह भी कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘इतनी चोरी की है’, इसलिए उन्हें लोगों से अपने लिए ‘चोर’ शब्द सुनना पड़ेगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘कैप्टन स्मित मच्छार आप हीरो हैं’:पीएम ने पायलट के परिवार से की बात, बहादुरी को सराहा; बोले- देश को गर्व है – Pm Modi Praise Flydubai Pilot Smit Machhar Said You Are Hero Proud Of You

बच्चे की चैट में झांके बिना रखें नजर: व्हाट्सएप लाया पैरेंटल कंट्रोल फीचर, क्या है यह और कैसे सेट करें पिन? – Whatsapp Launches New Parental Controls India: Manage Teen Privacy, Meta Ai, More

हनुमान अंश:बुंदेली भाषा से सजा ‘पार्वती…’ गाना यूट्यूब पर नंबर वन; दुनियाभर में छाया, कितने बटोरे व्यूज? – Parvati Song From Blockbuster Hanuman Ansh Movie Reached No 2 Globally And No 1 In India

केरल:सबरीमाला के ‘हलाल गुड़’ पर हाईकोर्ट सख्त, टीडीबी को प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर दिए निर्देश – Kerala High Court Takes Stance Sabarimala Halal Jaggery Issues Directives Tdb Purity And Quality Of Prasad

ऐश्वर्या राय:सिर पर ताज, होठों पर हंसी…, अलहदा लुक से छाईं अभिनेत्री, तस्वीरों में देखिए खूबसूरत अंदाज – Aishwarya Rai Bachchan Shares Her Stunning And Beautiful Photos In Black Outfit From Paris Fashion Week

यूपी:सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान, बोले- 2017 के पहले हर जिले में दंगे होते थे – Up: Cm Yogi Honors Police Personnel, Flags Off Interceptor Vehicles.

Leave a Comment